# 3 किलोवॉट का सोलर सिस्टम: कितनी बिजली, कौन-से उपकरण और कैसे लगवाएं — पूरी जानकारी

> एक्सपर्ट भावना त्यागी से जानिए कि 3 किलोवॉट का रूफटॉप सोलर सिस्टम कितनी छत मांगता है, रोजाना कितनी बिजली बनाता है, खर्च कितना आता है और केंद्र व राज्य सरकारों से कितनी सब्सिडी मिलती है।

**Category:** व्यापार · **Published:** 2026-06-12 · **Source:** TrendKia
**Canonical:** https://trendkia.com/business/3-kilovota-ka-solara-sistama-kitani-bijali-kauna-se-upakarana-aura-kaise-lagavae-142

सौर ऊर्जा, सोलर पैनल और सौर बिजली पर पिछले 10 दिनों से चल रही इस महासीरीज में पाठकों ने ढेर सारी जानकारी हासिल की है। नौवीं कड़ी में बताया गया था कि केंद्र सरकार पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के अंतर्गत 3 किलोवॉट के सोलर पैनल सिस्टम पर सबसे ज्यादा सोलर सब्सिडी दे रही है। इतना बड़ा सिस्टम एक मध्यमवर्गीय परिवार की बिजली जरूरतों को पूरा करने के लिए काफी होता है। इसी सिलसिले में शुरू से यह सीरीज पढ़ रहे पाठक पी सिंह नेगी ने अपना सवाल भेजा, जिसी पर इस महासीरीज की आखिरी स्टोरी तैयार की गई है।

इस सीरीज की आखिरी और दसवीं कड़ी में आइए नेगी जी के सवाल का जवाब जानते हैं — ‘मैं अपने घर में 3 किलोवॉट का सिस्टम कैसे लगवा सकता हूं, इसके बारे में पूरी जानकारी दीजिए।’ इसका उत्तर सीईईडब्ल्यू की एक्सपर्ट भावना त्यागी की मदद से समझते हैं।

भावना त्यागी का कहना है कि सौर ऊर्जा भविष्य की ऊर्जा है और साफ-सुथरी बिजली का स्रोत है। केंद्र और राज्य सरकारें भी इस ऊर्जा को बढ़ावा दे रही हैं और लोगों को बिजली उत्पादन में आत्मनिर्भर बना रही हैं। सोलर पैनल सिस्टम को छत पर लगाया जा सकता है, जो धूप से बिजली बनाकर घर की जरूरतें पूरी करता है। एक मध्यमवर्गीय परिवार के लिए 3 किलोवॉट का सोलर पैनल सिस्टम पर्याप्त रहता है।

## 3 किलोवॉट के सिस्टम के लिए कितनी बड़ी छत चाहिए?
भावना त्यागी बताती हैं कि घर में 1 किलोवॉट का सोलर पैनल सिस्टम लगवाने के लिए कम से कम 10 वर्ग मीटर जगह चाहिए। इस हिसाब से 3 किलोवॉट के सोलर सिस्टम के लिए करीब 30 वर्ग मीटर जगह की जरूरत पड़ेगी। अगर इसे ऐसे समझें तो 100 वर्ग गज के घर की कुल जगह मीटर में 83 वर्ग मीटर होती है, लेकिन उसमें सोलर पैनल लगाने के लिए जगह कम बचती है, क्योंकि छत का बड़ा हिस्सा पानी की टंकी, सीढ़ी और छाया में चला जाता है।

ऐसे में 83 वर्ग मीटर में से आमतौर पर इस्तेमाल लायक छत का क्षेत्रफल सिर्फ 55-58 वर्ग मीटर ही बचता है। अगर किसी की छत पर कमरे या दूसरी चीजें बनी हुई हैं तो यह क्षेत्रफल और घट जाता है। इसलिए बची हुई जगह के हिसाब से ही उतने किलोवॉट का सोलर पैनल सिस्टम लगवाया जा सकता है।

## 3 किलोवॉट का सिस्टम कितनी बिजली पैदा करता है?
भावना बताती हैं कि जब गर्मियों की तेज धूप पड़ती है तो सोलर पैनल सिस्टम अपनी पूरी क्षमता से बिजली बनाता है। इस दौरान 3 किलोवॉट का सोलर सिस्टम करीब 12 यूनिट बिजली रोजाना पैदा कर सकता है। देखा जाए तो इतनी यूनिट से एक घर का खर्च पूरी तरह चल सकता है।

## इस सिस्टम से घर के कितने बिजली उपकरण चल सकते हैं?
3 किलोवॉट का सोलर पैनल सिस्टम एक सामान्य घर और 6 लोगों के परिवार के लिए पर्याप्त है। इससे घर की बेहद जरूरी बिजली जरूरतें पूरी की जा सकती हैं। इनमें ये शामिल हैं —

- 1 पानी की मोटर (बस कुछ घंटों के लिए)

## 3 किलोवॉट का सोलर सिस्टम कितना खर्च लेता है?
भारत में 3 किलोवॉट (3 kW) का रूफटॉप सोलर सिस्टम लगवाने का खर्च हर राज्य में थोड़ा अलग होता है। यह कंपनी, पैनल की गुणवत्ता, इन्वर्टर और शहर के हिसाब से बदल सकता है, लेकिन आमतौर पर सब्सिडी के बिना यह खर्च करीब 1.5 लाख से 2 लाख रुपये के बीच आता है। वहीं अगर आप सब्सिडी लेते हैं तो आपको 50 से 60 फीसदी खर्च की बचत हो जाती है।

यह खर्च तीन अलग-अलग रूपों में भी होता है, जो सुविधा के साथ जुड़ा रहता है। जैसे —

- ऑन-ग्रिड सिस्टम (बिना बैटरी) में लगभग ₹1.5 लाख से ₹1.8 लाख खर्च आता है।
- हाइब्रिड सिस्टम (कुछ बैटरी बैकअप के साथ) में लगभग ₹2 लाख से ₹3 लाख रुपये खर्च आता है।
- ऑफ-ग्रिड सिस्टम (बैटरी आधारित) में लगभग ₹2.5 लाख से ₹4 लाख या इससे अधिक खर्च हो सकता है।

## 3 किलोवॉट के सोलर सिस्टम पर कितनी सब्सिडी मिलती है?
केंद्र सरकार पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत 3 kW या उससे ज्यादा का पैनल लगवाने पर अधिकतम 78,000 रुपये सब्सिडी देती है। 3 किलोवॉट से आगे चाहे जितने भी ज्यादा वॉट का पैनल सिस्टम लगवा लें, उसके बाद अतिरिक्त सब्सिडी नहीं बढ़ती। इसलिए अधिकतम सब्सिडी का लाभ आप 3 किलोवॉट पर ही उठा सकते हैं।

इसके अलावा कुछ राज्य सरकारें भी सोलर सब्सिडी देती हैं। उत्तर प्रदेश (UP) सरकार 3 किलोवॉट या इससे ज्यादा पर अधिकतम 30 हजार रुपये सोलर सब्सिडी दे रही है।

वहीं हरियाणा में सामान्य परिवारों को 10,000 प्रति किलोवॉट तक अतिरिक्त सोलर सब्सिडी मिलती है, हालांकि यहां अधिकतम सब्सिडी 20,000 रुपये है। जबकि गरीब/अंत्योदय परिवारों को 25,000 प्रति kW तक सब्सिडी मिल सकती है।

बिहार सरकार भी 3 किलोवॉट या ज्यादा पर 45,000 (3 kW) तक अतिरिक्त राज्य सब्सिडी दे रही है। इसे और केंद्र सरकार की सब्सिडी को मिलाकर लेने पर लोगों को काफी फायदा मिल रहा है।

इस तरह आप अपने घर की जरूरतों के हिसाब से सोलर पैनल सिस्टम लगवा सकते हैं। लेकिन अगर आपके परिवार में 6 लोग हैं और 3 बीएचके घर है, तो 3 किलोवॉट का सोलर पैनल लगवाकर अपनी बिजली की जरूरतें आराम से पूरी कर सकते हैं।

---
_TrendKia — Har trend, sabse pehle._