अमेरिका के दक्षिणी कैलिफोर्निया में 5.0 तीव्रता के तेज भूकंप के झटके महसूस किए गए, जिससे स्थानीय निवासियों में हड़कंप मच गया। जमीन के भीतर हुई इस अचानक हलचल का सबसे गंभीर असर मैनहट्टन बीच के पास तटवर्ती इलाके में नजर आया, जो लॉस एंजिल्स इंटरनेशनल एयरपोर्ट (LAX) से कुछ ही मिनटों की दूरी पर स्थित है। इस प्राकृतिक आपदा के कारण विमानों की लैंडिंग ऐन वक्त पर टालनी पड़ी और एक विमान को तुरंत वापस लौटना पड़ा।
लॉस एंजिलिस एयरपोर्ट पर तबाही और नुकसान
भूकंप के तेज झटकों के कारण लॉस एंजिलिस एयरपोर्ट के टर्मिनल की छत से टाइलें और कांच के शीशे टूटकर नीचे गिर गए। हवाई अड्डे पर यात्रियों के बीच अफरा-तफरी का माहौल बन गया और सुरक्षा कारणों से विमानों की आवाजाही प्रभावित हुई। अधिकारियों ने तुरंत स्थिति का जायजा लेते हुए परिचालन को नियंत्रित करने के प्रयास शुरू किए।
40 से अधिक आफ्टरशॉक्स से कांपा क्षेत्र
मुख्य भूकंप के बाद इलाके में 40 से ज्यादा आफ्टरशॉक्स दर्ज किए गए, जिससे लोगों में लगातार डर का माहौल बना रहा। कैलिफोर्निया के कई इलाकों में दुकानों के भीतर रखा सामान नीचे गिर गया और बुनियादी ढांचे को नुकसान पहुंचा। प्रशासन और राहत दल स्थिति पर पूरी तरह नजर बनाए हुए हैं ताकि किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटा जा सके।



















