कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के नेता सौरव दास ने सोमवार की रात सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि उन्हें दिल्ली एयरपोर्ट पर रोक लिया गया है। सौरव दास ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी में एक कार्यक्रम में शामिल होने और लेक्चर देने के लिए लंदन जा रहे थे, तभी उन्हें हवाई अड्डे पर यात्रा करने से रोक दिया गया।
ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी जाना था
सौरव दास को ब्रिटेन स्थित प्रतिष्ठित ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी में एक अकादमिक लेक्चर देने के लिए आमंत्रित किया गया था। वे इसी सिलसिले में लंदन की उड़ान पकड़ने के लिए दिल्ली हवाई अड्डे पर पहुंचे थे। यात्रा की सभी तैयारियां पूरी होने के बावजूद उन्हें अचानक रोक दिया गया, जिससे राजनीतिक हलकों में चर्चाएं तेज हो गईं।
पार्टी ने लगाए गंभीर आरोप
घटना सामने आने के बाद कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) की तरफ से सरकार और प्रशासनिक अधिकारियों पर कड़े सवाल उठाए गए हैं। पार्टी ने इसे व्यक्तिगत स्वतंत्रता पर सीधा हमला करार दिया है। इस मामले को लेकर विपक्षी नेताओं और समर्थकों के बीच भी तीखी प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं, हालांकि आधिकारिक तौर पर प्रशासन की तरफ से अभी तक कोई विस्तृत बयान सामने नहीं आया है।



















