ज्योतिष के अनुसार बुध के रेवती नक्षत्र में शनि के प्रवेश से आने वाले 31 दिन पांच राशियों के लिए बेहद शुभ रहने वाले हैं। इस गोचर के दौरान मिथुन, तुला, कन्या, वृषभ और मकर राशि के जातकों को धन, व्यापार और पारिवारिक मोर्चे पर सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं।
मिथुन राशि: नए स्रोतों से होगा धन लाभ
मिथुन राशि के जातकों के लिए यह गोचर फायदेमंद साबित हो सकता है। इस दौरान आय के नए रास्ते खुलने की संभावना बन रही है, जिससे धन लाभ हो सकता है। जो लोग अपना कारोबार चला रहे हैं, उन्हें प्रॉफिट होने के आसार हैं।
तुला राशि: कारोबार के लिए रहेगा अनुकूल समय
तुला राशि के जातकों के लिए भी यह गोचर काफी अच्छा माना जा रहा है। खासतौर पर व्यापार से जुड़े लोगों के लिए यह समय मुनाफे वाला रह सकता है।
कन्या राशि: अच्छी डील के साथ रखें सेहत का ख्याल
कन्या राशि के जातकों को इस गोचर से फायदा मिल सकता है। व्यापार करने वाले जातकों को अच्छी डील हाथ लगने की संभावना है। इसके साथ ही सेहत के लिहाज से खुद को हाइड्रेटेड रखना जरूरी होगा।
वृषभ राशि: संपत्ति में निवेश रहेगा लाभदायक
वृषभ राशि के जातकों के लिए यह गोचर शुभ फलदायी हो सकता है। इस दौरान जमीन या मकान में पैसा लगाना फायदे का सौदा साबित हो सकता है।
मकर राशि: आर्थिक मजबूती के साथ सुलझेंगी शादी की अड़चनें
मकर राशि के जातकों के लिए यह गोचर पॉजिटिव नतीजे ला सकता है। आर्थिक स्थिति में मजबूती आने के आसार हैं। साथ ही विवाह से जुड़ी जो अड़चनें सामने आ रही थीं, वे भी दूर हो सकती हैं।



















