उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर अपनी मजबूत पकड़ दर्ज कराते हुए देश के सभी मुख्यमंत्रियों को पीछे छोड़ दिया है। विभिन्न सोशल मीडिया मंचों पर उनकी कुल फॉलोअर्स संख्या 6.3 करोड़ तक पहुंच गई है। इस आंकड़े के साथ वह भारत में सबसे अधिक फॉलो किए जाने वाले मुख्यमंत्री बन गए हैं। उनकी यह डिजिटल लोकप्रियता राष्ट्रीय स्तर पर उनके बढ़ते प्रभाव को भी दर्शाती है।
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री दूसरे स्थान पर
सोशल मीडिया फॉलोअर्स की इस सूची में तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय दूसरे स्थान पर हैं। उनके कुल फॉलोअर्स की संख्या 3.24 करोड़ दर्ज की गई है। हालांकि योगी आदित्यनाथ और दूसरे पायदान पर मौजूद सीएम के बीच फॉलोअर्स का अंतर काफी बड़ा है, जिससे पहले स्थान पर उनकी स्थिति बेहद मजबूत बनी हुई है।
राष्ट्रीय स्तर पर सर्वे और लोकप्रियता
विभिन्न सर्वेक्षणों और मूड ऑफ द नेशन सर्वे में भी योगी आदित्यनाथ की लोकप्रियता लगातार शीर्ष पर देखी गई है। उत्तर प्रदेश से बाहर भी उनकी राजनीतिक शैली और निर्णयों की चर्चा होती रही है। हालिया आंकड़ों से स्पष्ट है कि प्रशासनिक मंचों के साथ-साथ डिजिटल जगत में भी उनकी स्वीकार्यता काफी तेजी से बढ़ी है।



















