संसद में आगामी परिसीमन विधेयक को रोकने के तमाम प्रयास धरे के रह गए हैं। कांग्रेस के प्रमुख नेता राहुल गांधी ने इस सिलसिले में चेन्नई का दौरा किया था और डीएमके अध्यक्ष एमके स्टालिन से मुलाकात की थी, लेकिन उनकी यह आखिरी वक्त की कोशिशें पूरी तरह नाकाम साबित हुई हैं। डीएमके ने साफ कर दिया है कि वह अपने रुख से पीछे हटने को तैयार नहीं है और इस अहम विधेयक पर केंद्र की भाजपा सरकार का साथ देगी।
तमिलनाडु के हितों को बताया सबसे ऊपर
कांग्रेस के बार-बार आग्रह और अपील को दरकिनार करते हुए एमके स्टालिन ने दो-टूक शब्दों में यह स्पष्ट कर दिया कि उनकी पार्टी के लिए 'तमिलनाडु पहले' आता है। उनका मानना है कि यदि इस विधेयक को गिराया जाता है, तो राज्य को वर्तमान में मिलने वाला न्यूनतम संवैधानिक संरक्षण भी पूरी तरह हाथ से निकल जाएगा। इसी वजह से डीएमके ने विपक्षी दलों के विरोध के सुर से अलग रास्ता चुना है।
विपक्षी खेमे पर साधा निशाना
विपक्षी दलों की आलोचना करते हुए स्टालिन ने यह भी साफ किया कि कांग्रेस के नेतृत्व वाले गठबंधन ने इस मुद्दे पर कोई भी ठोस या व्यवहारिक विकल्प पेश नहीं किया है। ऐसे हालात में तमिलनाडु के राजनीतिक और संवैधानिक अधिकारों की रक्षा के लिए इस बिल के समर्थन के अलावा पार्टी के पास कोई दूसरा विकल्प नहीं बचता है।


















