गुरु ग्रह इस समय सिंह राशि में विराजमान हैं और आगामी 72 दिनों तक इसी राशि में उनका गोचर बना रहेगा। इसका सीधा अर्थ यह है कि जनवरी तक गुरु सूर्य की राशि में ही अपनी स्थिति बनाए रखेंगे। ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार, सूर्य और गुरु की संयुक्त ऊर्जा का प्रभाव कई राशियों के जीवन पर सकारात्मक रूप से पड़ेगा, जिससे नौकरीपेशा लोगों से लेकर पारिवारिक रिश्तों तक में उल्लेखनीय सुधार देखने को मिलेगा। इसके साथ ही जातकों की आर्थिक स्थिति में भी कई बेहतरीन बदलाव सामने आएंगे।
मेष राशि पर गुरु गोचर का प्रभाव
मेष राशि के जातकों के लिए गुरु का यह राशि परिवर्तन बेहद फलदायी साबित होने वाला है। आने वाले 72 दिनों के भीतर आपके रुके हुए सभी कार्य एक-एक करके पूरे होते चले जाएंगे। आर्थिक मोर्चे पर काफी सुधार नजर आएगा और धन से जुड़ी परेशानियां कम होंगी। प्रेम जीवन में सब कुछ अनुकूल रहेगा तथा अपने पार्टनर के साथ बेहतरीन वक्त बिताने का अवसर मिलेगा। नौकरी कर रहे लोगों को कार्यक्षेत्र से जुड़ी कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। आपकी निजी और पेशेवर जिंदगी एक सही दिशा में आगे बढ़ेगी। इसके अलावा जो लोग व्यापार से जुड़े हैं, उन्हें भी इस अवधि में बंपर मुनाफा मिलने के पूरे आसार हैं।
कर्क राशि को मिलेंगे विशेष लाभ
गुरु ग्रह की स्थिति में बदलाव का सकारात्मक असर कर्क राशि के जीवन पर भी स्पष्ट दिखाई देगा। इस राशि के जातकों को अपनी वित्तीय स्थिति में लगातार बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। पैसे की कमी के कारण जो काम लंबे समय से अटके हुए थे, अब उनमें गति आएगी, जिससे मन को सुकून मिलेगा और मानसिक शांति महसूस होगी। चारों तरफ से आ रहा मानसिक दबाव काफी हद तक कम हो जाएगा। अब तक की गई आपकी कड़ी मेहनत और प्रयास का सुखद परिणाम आपको प्राप्त होगा। इसके अलावा जीवन में पिता का पूरा सहयोग मिलेगा और हर कार्य में उनका साथ बना रहेगा।
सिंह राशि के जातकों का शानदार समय
सिंह राशि के लोगों के लिए अगले 72 दिन बेहद महत्वपूर्ण और ऊर्जावान रहने वाले हैं। इस राशि के जातक आने वाले दिनों में पूरी सकारात्मकता के साथ आगे बढ़ेंगे। इस समयावधि में आपको अचानक धन लाभ होने के योग बन रहे हैं। जीवन के किसी बड़े और अहम फैसले में परिवार के सभी सदस्यों का पूरा समर्थन प्राप्त होगा। इस दौरान कार्य के प्रति आपका समर्पण और लगाव अलग ही स्तर पर पहुंचेगा जिससे आपके आत्मविश्वास में भी वृद्धि होगी। यदि अपने साथी के साथ किसी बात को लेकर कोई गलतफहमी या मनमुटाव चल रहा है, तो खुलकर बातचीत करें। आपसी संवाद से कई जटिल समस्याओं का समाधान निकल आएगा। जिन कामों में अब तक अनावश्यक देरी हो रही थी, वे भी बिना किसी बाधा के सफलतापूर्वक संपन्न हो जाएंगे।
धनु राशि को मिलेगा भाग्य का साथ
गुरु के इस गोचर के प्रभाव से धनु राशि के जातकों के भाग्य के द्वार खुलेंगे। आप चाहे नौकरी करते हों या फिर किसी व्यापार से जुड़े हों, आपकी प्रगति का मार्ग सही दिशा में तेजी से आगे बढ़ेगा। निजी जीवन में भी सब कुछ बेहतर होता नजर आएगा। परिवार के लोगों के साथ समय बिताना सुखद रहेगा और घर के सभी सदस्यों के बीच बेहतर तालमेल बिठाने में आप सफल रहेंगे। संतान की तरफ से सुखद समाचार मिलने से मन प्रफुल्लित रहेगा। पैसों से जुड़ी जो रुकावटें और बाधाएं अब तक आपके रास्ते में आ रही थीं, उनसे मुक्ति मिलने की पूरी संभावना है।
कुंभ राशि के लिए आसान होंगी राहें
कुंभ राशि के जातकों के लिए गुरु अगले 72 दिनों तक जीवन की कई मुश्किलों को आसान बना देंगे। शनि की इस राशि के लोगों को कहीं से रुका हुआ या फंसा हुआ धन मिलने की पूरी उम्मीद है। इससे आपकी आर्थिक स्थिति में बड़ा बदलाव आएगा। नौकरी में यदि पिछले कुछ समय से किसी भी प्रकार की परेशानियां आ रही थीं, तो उनमें सुधार दर्ज किया जाएगा। इस समयावधि के दौरान आपको अपने जीवनसाथी के साथ क्वालिटी टाइम बिताने के भरपूर मौके मिलेंगे। इस बीच नए लोगों से मेल-मौल और मुलाकात होना भी संभव है। करियर के हर मोर्चे पर चीजें आपके पक्ष में होती चली जाएंगी।



















