राजस्थान में चौथे चरण के पंचायत चुनाव की वोटिंग शुरू, शाम को आएंगे नतीजेघर पर ऐसे बनाएं ढाबा स्टाइल आलू पराठा, जानें परफेक्ट स्टफिंग का सीक्रेटआई मेकअप की ये 7 बड़ी भूलें पहुंचा सकती हैं आंखों को गंभीर नुकसान, डॉ. जाह्नवी मेहता ने दी चेतावनीइटली के नेता जियाकोमो फिलिबेक ने छोड़ा भारत, घरेलू राजनीति में हस्तक्षेप पर जताई गई थी कड़ी आपत्तिनैनीताल की सर्दियों में माल्टा फल का जलवा, विटामिन-सी से भरपूर इस पहाड़ी स्वाद को चखना न भूलेंठाणे में छठ पूजा के दौरान बड़ा हादसा, झील में डूबने से 20 वर्षीय युवक की मौतसरगुजा के सत्तर साल के किसान रतिराम ने पेश की अनोखी मिसाल, बिना ट्रैक्टर और महंगे खाद के ऐसे उगा रहे सरसोंकुंडली में कैसे बनते हैं राजयोग, जानिए ग्रहों की स्थिति और इनके प्रकारछत्तीसगढ़ में हवाई सेवाओं को लगेंगे नए पंख, 80 करोड़ रुपये से होगा तीन एयरपोर्ट का कायाकल्पलक्ष्मी नारायण राजयोग 2026: 22 नवंबर से इन 4 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन, होगा जबरदस्त धन लाभ
कुंडली में कैसे बनते हैं राजयोग, जानिए ग्रहों की स्थिति और इनके प्रकारराशिफल
16 नव॰ 2026, 1:35 pm (2 मिनट पहले)· 0

कुंडली में कैसे बनते हैं राजयोग, जानिए ग्रहों की स्थिति और इनके प्रकार

ज्योतिष शास्त्र में कई तरह के राजयोगों का वर्णन मिलता है, जो व्यक्ति के जीवन पर गहरा प्रभाव डालते हैं। जानिए कुंडली में ग्रहों की विशेष स्थिति से कैसे बनते हैं ये शुभ योग।

आपकी कुंडली में कैसे बनते हैं राजयोग, इसके लिए अधिकतर लोग अपनी कुंडली दिखाते हैं? बहुत तरीके से राजयोग बनता है और आपकी लाइफ में उस राजयोग का असर भी होता है। हर राजयोग एक जैसा फल नहीं देता है, लेकिन राजयोग में व्यक्ति की लाइफ बहुत अच्छी होती है। बुधादित्य राजयोग, पंचमहापुरुष राजयोग आदि कई राजयोग के नाम आपने सुने होंगे, लेकिन इन राजयोग के बारे में भी आपको जानना चाहिए, जो आमतौर पर कुछ कुंडलियों में पाए जाते हैं।

लग्न और ग्रहों की विशेष स्थिति

अगर आपकी कुंडली में अगर लग्न पद और चन्द्र के साथ कोई उच्च ग्रह हो, उसमे गुरु-शुक्रं का हो ओर पापग्रह कृत अर्गला योग हो तो ऐसी स्थिति को राजयोग कहा जाता है। अगर आपकी कुंडली में पदस्थान मे चन्द्रमा हो, उससे दूसरे गुरु हो तो निश्चय ही राजयोग होता है। अगर आफकी कुंडली में चन्द्रमा, गुरु वा शुक्र मे कोई अपनी उच्चराशि का बल पा रहा है तो ह और दूसरे भाव में बैठा है तो आपको धन मिलेगा। लक्ष्मी प्राप्ति के पूरे चांस आपको मिल सकते हैं।

ये भी पढ़ें

कारकांश और ग्रहों के प्रभाव

कारकांश और पांचवें भाव मे अगर शुक्र बैठा हो और शुक्र-चन्द्रमा की युत दृष्ट, लग्न और आरुढ़ लग्न में हो तो ऐसा व्यक्ति राजा होता है। अपनी राशि, नवांश, द्रेष्काण मे सूर्य आदि ग्रह होकर लग्न वा सप्तम को देखें तो राजयोग होताः है। पूर्णदृष्टि हो तो पूर्णराजयोग का फल उस जातक को मिलता है, अगर आधी दृष्टि होते आधा फळ, पादद्ष्टि हो तो चौथाई राजयोग होता है।

गजकेसरी और अमला योग का महत्व

चन्द्रमा से केन्द्र में गुरु हो तो गजकेसरी योग होता है ओर चन्द्रमा नीच-अस्तादि में हुए शुक्र, गुरु ओर बुध से देखा जाता हो तो गजकेसरी योग बनता है, इसके बारे में आप अच्छे से जानते हैं। कई बार ग्रहों के राशियों के बदलाव से यह योग बनता है। कहा जाता है कि इस योग में अगर किसी का जन्म हो तो पुरुष धनी होता है, मेधावी, गुणी एवं राजा का प्रिय करने वाला होता है। इसके अलावा अगर जन्मलग्न से वा चन्द्रमा से दशम स्थान मे केबल शुभग्रह हों तो अमला योग होता है। जब तक चन्द्रमाआकाश में रहेगा तब तक रहती है ओर वह राजा से पूज्य, महाभोगी दाता ओर बंधुओं का प्रिय होता है।

सवाल-जवाब

कुंडली में राजयोग कैसे बनता है?
लग्न पद और चंद्रमा के साथ उच्च ग्रह के होने, गुरु-शुक्र की स्थिति और पापग्रह कृत अर्गला योग जैसी स्थितियों से राजयोग बनता है।
गजकेसरी योग का निर्माण कैसे होता है?
चंद्रमा से केंद्र में गुरु की स्थिति होने या चंद्रमा के नीच-अस्त होने पर शुक्र, गुरु और बुध द्वारा देखे जाने पर गजकेसरी योग बनता है।
अमला योग का क्या फल होता है?
जन्म लग्न या चंद्रमा से दशम स्थान में केवल शुभ ग्रहों के होने पर अमला योग बनता है, जिससे जातक राजा से पूज्य और महाभोगी बनता है।
कारकांश और पांचवें भाव में शुक्र होने पर क्या होता है?
कारकांश और पांचवें भाव में शुक्र के बैठने तथा शुक्र-चंद्रमा की दृष्टि लग्न पर होने से व्यक्ति राजा के समान होता है।
राजयोग का फल किस प्रकार मिलता है?
ग्रहों की पूर्ण दृष्टि होने पर पूर्ण राजयोग का फल मिलता है, जबकि आधी दृष्टि होने पर आधा और पाद दृष्टि होने पर चौथाई फल प्राप्त होता है।
संपादकीय नीति सुधार नीति

टिप्पणियाँ 0

अभी तक कोई टिप्पणी नहीं — पहली टिप्पणी आपकी हो!

नागरिक पत्रकारिता

TrendKia पत्रकार बनें

जनता की आवाज़

अपने आसपास की ख़बरें, तस्वीरें और वीडियो ट्रेंडकिआ के साथ साझा करें और अपनी आवाज़ देश तक पहुँचाएँ। हर नागरिक एक पत्रकार।

अभी जुड़ें
CH 01 लाइव
TrendKia TV ON AIR
Chamar no WhatsApp