शुक्रवार यानी 18 जुलाई 2026 का दिन हर राशि के लिए अलग रंग लेकर आ रहा है। किसी की जेब में पैसा आने के आसार हैं तो किसी का महीनों से अटका काम अचानक बन सकता है। नौकरी, कारोबार, पैसा, परिवार, प्रेम जीवन और सेहत के मोर्चे पर मेष से लेकर मीन राशि तक क्या खास होने वाला है, आइए एक-एक करके जानते हैं।
मेष राशि
कल पुराने कुछ फैसलों का असर सामने आ सकता है। पैसों से जुड़ा कोई अटका हुआ मामला निपट सकता है, जिससे राहत मिलेगी। रिश्तों में ईमानदारी बनाए रखें, वरना गलतफहमियां खड़ी हो सकती हैं। सेहत के मोर्चे पर थोड़ी सतर्कता जरूरी है, खासकर गर्दन या पीठ के दर्द से परेशानी हो सकती है। इसलिए समय पर खाना खाएं और आराम को नजरअंदाज न करें।
वृषभ राशि
भाग्य इस राशि के साथ पूरी तरह खड़ा नजर आएगा। कोई काम जो लंबे समय से अटका हुआ था, वह अचानक बन सकता है। घर का माहौल सुकून भरा रहेगा और यात्रा या घूमने-फिरने के योग भी बन रहे हैं। घर में पूजा-पाठ या किसी आध्यात्मिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। किसी जरूरतमंद की मदद करने से मन को गहरी शांति मिलेगी।
मिथुन राशि
भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। रिश्तों में प्रेम और सम्मान और बढ़ेगा। कोई पुराना दोस्त अचानक संपर्क कर सकता है, जिससे दिन खुशनुमा हो जाएगा। हालांकि पैसों के मामले में सावधानी बरतनी होगी, किसी को उधार देने से बचना ही बेहतर रहेगा। घर की साज-सज्जा या कुछ बदलाव करने का मन बनेगा। किसी बुजुर्ग का आशीर्वाद लेने से दिन और बेहतर हो सकता है।
कर्क राशि
पुराने किसी प्रयास का सकारात्मक नतीजा हाथ लग सकता है। दफ्तर में आपकी राय की अहमियत बढ़ेगी, जो आत्मविश्वास को और मजबूत करेगी। पैसों का आगमन संभव है। परिवार के बुजुर्गों का साथ मन को सुकून देगा और सेहत भी अच्छी बनी रहेगी। अपने लक्ष्य पर डटे रहें, सफलता तय मानी जा रही है।
सिंह राशि
दिन उत्साह से भरा रहने वाला है। रचनात्मक कामों में मन खूब लगेगा। किसी दोस्त या भाई की तरफ से सहयोग मिल सकता है। छोटी यात्रा या किसी मीटिंग से फायदा होने की संभावना है। पुराने मतभेद खत्म हो सकते हैं। बस अपने विचार दूसरों पर थोपने से बचें और संतुलन बनाए रखें।
कन्या राशि
मेहनत के बड़े नतीजे मिल सकते हैं। पदोन्नति या मान-सम्मान मिलने के योग बन रहे हैं। प्रेम संबंधों में स्थिरता आएगी, जो रिश्ते को मजबूत करेगी। कुछ लोग इस कामयाबी से जलन भी महसूस कर सकते हैं, इसलिए विनम्रता बनाए रखना जरूरी है। शाम के वक्त किसी खास व्यक्ति से भावनात्मक बातचीत हो सकती है। अपने काम पर ध्यान केंद्रित रखें, बाकी चीजें अपने आप सुलझ जाएंगी।
तुला राशि
यह दिन आत्मविश्लेषण का है। कोई गहरा भावनात्मक अनुभव सोचने पर मजबूर कर सकता है। काम में जिम्मेदारी बढ़ेगी, लेकिन साथ ही पहचान भी मिलेगी। प्रेम जीवन में रोमांस के संकेत नजर आ रहे हैं। कोई भी फैसला जल्दबाजी में न लें, परिस्थितियों को थोड़ा समय दें।
वृश्चिक राशि
दिनभर ऊर्जा बनी रहेगी, लेकिन ध्यान भटकने से कुछ काम अटक सकते हैं। बातचीत में नरमी बनाए रखनी होगी, क्योंकि किसी करीबी से टकराव की स्थिति बन सकती है। प्रेम जीवन में नया मोड़ आ सकता है, कोई पुराना रिश्ता फिर से जुड़ सकता है। छात्रों को पढ़ाई पर खास ध्यान देना होगा। कोई भी निर्णय लेते समय दिल और दिमाग, दोनों का संतुलन बनाकर रखें।
धनु राशि
भावनाएं दिनभर गहरी बनी रहेंगी। किसी पुराने रिश्ते की यादें ताजा हो सकती हैं। कार्यक्षेत्र में की गई मेहनत का पूरा फल मिलेगा। परिवार में खुशियां बढ़ेंगी। शाम को मनपसंद भोजन या संगीत के साथ मूड अच्छा रहेगा। सकारात्मक सोच बनाए रखें, इसका असर खुद-ब-खुद महसूस होगा।
मकर राशि
आपका व्यवहार लोगों को खासा प्रभावित करेगा। दफ्तर या व्यापार में कोई नया मौका मिल सकता है। हालांकि मानसिक थकान महसूस हो सकती है, इसलिए खुद पर जरूरत से ज्यादा दबाव न डालें। परिवार के किसी सदस्य की सलाह इस दौरान काफी काम आ सकती है। अपने लक्ष्य पर केंद्रित रहें और दूसरों की राय से विचलित होने से बचें।
कुंभ राशि
किस्मत एक नई दिशा दिखा सकती है। कार्यक्षेत्र में आत्मविश्वास साफ झलकेगा। जो लोग यात्रा पर हैं, उन्हें फायदा मिल सकता है। परिवार के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा और किसी शुभ समाचार की भी संभावना बन रही है। जीवनसाथी के साथ दिल की बातें साझा करना इस दिन को और खास बना सकता है।
मीन राशि
आत्मविश्वास इस राशि की सबसे बड़ी ताकत बनकर सामने आएगा। जिस काम को लेकर लंबे समय से चिंता थी, उसमें अब प्रगति दिखनी शुरू होगी। नौकरीपेशा लोगों को वरिष्ठों की तारीफ मिल सकती है। व्यापारियों के लिए भी दिन अच्छा रहने वाला है, नई डील या ऑर्डर मिलने के संकेत हैं। परिवार में किसी शुभ समाचार से माहौल खुशनुमा बना रहेगा। बेवजह गुस्सा करने से बचें, विनम्रता से हर काम अपने आप बनता चला जाएगा।


















