नेटफ्लिक्स के रियलिटी शो की दूसरी सीजन आखिरकार अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच गई है और चंद घंटों में तय हो जाएगा कि ट्रॉफी किसके हाथ लगेगी। बीते छह हफ्तों से दर्शकों को बांधे रखने वाला यह शो अपने ग्रैंड फिनाले के लिए तैयार है, जहां रितेश देशमुख और फराह खान विनर का ऐलान करेंगे। इन छह हफ्तों में शो ने दर्शकों को जबरदस्त ड्रामा, तीखी नोक-झोंक और इमोशनल पलों से जोड़े रखा, यही वजह है कि आखिरी एपिसोड को लेकर उत्सुकता चरम पर है।
ट्रॉफी की रेस में पांच नाम
फिनाले तक पहुंचने वाले पांच कंटेस्टेंट में श्रेया कालरा, शिवांगी जोशी, योगेश रावत, राम कपूर और शिल्पा शिंदे शामिल हैं। शो के छह हफ्तों के सफर में दर्शकों ने जबरदस्त ड्रामा, तीखी बहसें और भावुक पल देखे, जिसकी वजह से यह रियलिटी शो लगातार चर्चा में बना रहा और आखिरी हफ्तों में मुकाबला और कड़ा होता चला गया।
श्रेया या योगेश, किसकी होगी जीत?
फिनाले से ठीक पहले इंटरनेट पर विनर को लेकर कयासों का दौर तेज हो गया है। ज्यादातर लोगों का मानना है कि श्रेया कालरा ट्रॉफी अपने नाम कर सकती हैं, लेकिन एक्स पर कई पोस्ट में योगेश रावत को भी मजबूत दावेदार बताया जा रहा है। योगेश रावत पहले भी रोडीज और स्पिट्सविला जैसे शोज से अपनी पहचान बना चुके हैं। फैंस के बीच यह दावा भी जोर पकड़ रहा है कि श्रेया कालरा ने शो पहले ही जीत लिया है, हालांकि नेटफ्लिक्स की तरफ से ऑक अप सच या सजा के विनर को लेकर अब तक कोई पुष्टि नहीं की गई है। यानी ये तमाम अटकलें सिर्फ सोशल मीडिया पोस्ट्स और फैन अकाउंट्स तक सीमित हैं, मेकर्स की ओर से कोई ऑफिशियल बयान सामने नहीं आया है। इससे पहले, फिनाले में पहुंचने से ठीक पहले वरुण यादव को शो से बाहर कर दिया गया था। ग्रैंड फिनाले आज रात 8 बजे नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगा। नेटफ्लिक्स इंडिया के इंस्टाग्राम हैंडल पर भी फिनाले से जुड़ी एक पोस्ट शेयर की गई है, जिसने फैंस की उत्सुकता और बढ़ा दी है।
फिनाले से पहले आया शो का सबसे बड़ा मोड़
ग्रैंड फिनाले से पहले वाले एपिसोड में सीजन का सबसे बड़ा ट्विस्ट सामने आया। एक टास्क पूरा करने के बाद हर्षद चोपड़ा शो के पहले फाइनलिस्ट बने। सोमवार, 3 अगस्त को टेलीकास्ट हुए एपिसोड में श्रेया कालरा को एक कंटेस्टेंट को बाहर करने की पावर सौंपी गई और उन्होंने शिवांगी जोशी को चुना। इसके बाद रितेश देशमुख ने हर्षद चोपड़ा के सामने एक मुश्किल चॉइस रखी, या तो वे खुद को एलिमिनेट कर शिवांगी को बचा लें या फिर कॉम्पिटिशन में बने रहें। हर्षद ने बड़ा दिल दिखाते हुए फिनाले में अपनी सीट छोड़ने का फैसला किया, जिससे शिवांगी जोशी को गेम में बने रहने का मौका मिल गया। इस फैसले ने फिनाले की तस्वीर पूरी तरह बदल दी और शो के आखिरी दौर को और दिलचस्प बना दिया।


















