तमिलनाडु की राजनीति से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। TVK पार्टी के विधायक वी.एस. बाबू का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया है। उन्होंने पिछले दिनों चुनावी मैदान में बड़े उलटफेर के तहत एम.के. स्टालिन को शिकस्त दी थी, जिसके बाद वह राजनीतिक गलियारों में खासे चर्चा में आए थे। उनके आकस्मिक निधन से समर्थकों और पार्टी में शोक की लहर दौड़ गई है।
एम.के. स्टालिन को दी थी चुनावी मात
राजनीतिक सफर की बात करें तो वी.एस. बाबू ने 2026 के तमिलनाडु विधानसभा चुनावों के दौरान कोलाथुर निर्वाचन क्षेत्र से एक बड़ा राजनीतिक उलटफेर करते हुए एम.के. स्टालिन को करारी शिकस्त दी थी। इस ऐतिहासिक जीत के बाद वह राज्य की राजनीति का एक बड़ा चेहरा बनकर उभरे थे और क्षेत्र में उनकी मजबूत पकड़ सामने आई थी।
स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के चलते थे अस्पताल में भर्ती
चेन्नई के MGM हेल्थकेयर द्वारा जारी आधिकारिक मेडिकल बुलेटिन के अनुसार, वी.एस. बाबू को सांस संबंधी एक लंबी बीमारी के चलते 9 सितंबर, 2026 को अमिंजिकरई स्थित MGM अस्पताल में भर्ती कराया गया था। स्वास्थ्य अधिक बिगड़ने के कारण उन्हें गहन चिकित्सा कक्ष में रखा गया था, जहां उपचार के दौरान उन्हें कार्डियक अरेस्ट आया और 19 नवंबर, 2026 को दोपहर 2:24 बजे उनका निधन हो गया। वह 75 वर्ष के थे।


















