वैदिक ज्योतिष में सूर्य देव को नवग्रहों का राजा माना गया है और अगर किसी की कुंडली में सूर्य मजबूत स्थिति में हो, तो उसे मान-सम्मान, आत्मविश्वास, नौकरी और सरकारी कामों में अनुकूल नतीजे मिलते हैं। साल 2026 के अंत तक सूर्य अलग-अलग राशियों से गुजरेंगे और इस दौरान कुछ राशियों को खास तौर पर फायदा मिलने के योग बन रहे हैं। ज्योतिष के अनुसार इन राशियों के जातकों को करियर, कारोबार और पैसों से जुड़े मामलों में अच्छे मौके मिल सकते हैं।
मेष राशि: मेहनत का मिलेगा भरपूर फल
मेष राशि वालों के लिए भी यह दौर शुभ माना जा रहा है। आत्मविश्वास में इजाफा होगा और लंबे समय से की जा रही मेहनत रंग ला सकती है। नौकरीपेशा लोगों को नई जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है। अगर किसी काम में सफलता का इंतजार लंबे समय से हो रहा था, तो वह पूरा हो सकता है। पैसों के मामले में स्थिति पहले से बेहतर होने के आसार हैं, हालांकि निवेश से जुड़े फैसले सोच-समझकर लेने पर ही फायदा मिलेगा।
सिंह राशि: सूर्य की अपनी राशि में मिलेगा दोहरा लाभ
सिंह राशि पर सूर्य देव का सीधा स्वामित्व है, इसलिए साल के अंत तक इस राशि के लोगों को कई मोर्चों पर सकारात्मक बदलाव दिख सकते हैं। नौकरी करने वालों को नई जिम्मेदारी मिलने के साथ प्रमोशन या वेतन बढ़ने के भी योग बन रहे हैं। कारोबारियों के पुराने अटके काम पूरे होने का मौका मिल सकता है। घर में खुशी का माहौल रहेगा और समाज में मान-सम्मान भी बढ़ सकता है।
वृश्चिक राशि: नए अवसरों के साथ मजबूत होगा आर्थिक पक्ष
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए साल का बचा हुआ समय अनुकूल रह सकता है। नौकरी और कारोबार दोनों में नए अवसर सामने आ सकते हैं। ऑफिस में अधिकारियों का साथ मिलने से कई अटके काम आसान हो जाएंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत बनी रहने की उम्मीद है। जो लोग किसी नई योजना पर काम शुरू करने की सोच रहे हैं, उनके लिए यह समय ठीक माना जा रहा है और मेहनत का अच्छा नतीजा मिल सकता है।
धनु राशि: करियर में तरक्की के साथ अटका पैसा भी वापस मिलेगा
धनु राशि वालों को करियर में आगे बढ़ने के अच्छे मौके मिल सकते हैं। नई नौकरी की तलाश में जुटे लोगों के लिए राहत भरी खबर आ सकती है। कारोबार में भी मुनाफे के योग बन रहे हैं। परिवार का साथ मिलेगा और किसी शुभ काम की योजना भी बन सकती है। इसके अलावा लंबे समय से फंसा हुआ पैसा वापस मिलने की संभावना भी बनी हुई है।
कुंभ राशि: आय के नए स्रोत खुलने के आसार
कुंभ राशि के लोगों को भी 31 दिसंबर तक कई अच्छे मौके मिल सकते हैं। करियर में आगे बढ़ने का रास्ता खुलेगा और आय के नए स्रोत बनने के संकेत हैं। कारोबार में विस्तार से जुड़ी योजनाएं सफल हो सकती हैं। परिवार के साथ अच्छा वक्त बिताने का मौका मिलेगा, आत्मविश्वास बढ़ेगा और कई रुके हुए काम भी पूरे हो सकते हैं।











