मुरादाबाद में 'उस्मान' ने बुलडोजर पर चढ़कर निकाली बारात, सिगरेट फूंकते दिखा दूल्हा; VIDEO वायरल होते ही पुलिस ने किया सीजuttar-pradesh
19 घंटे पहले· 0

मुरादाबाद में 'उस्मान' ने बुलडोजर पर चढ़कर निकाली बारात, सिगरेट फूंकते दिखा दूल्हा; VIDEO वायरल होते ही पुलिस ने किया सीज

मुरादाबाद के कांठ थाना क्षेत्र के उमरी कला गांव के उस्मान ने अपनी शादी को यादगार बनाने के लिए बुलडोजर पर बारात निकाली और सिगरेट फूंकता नजर आया। वीडियो वायरल होते ही पुलिस ने बुलडोजर को कब्जे में लेकर सीज कर दिया।

मुरादाबाद: अपने विवाह को यादगार बनाने के लिए लोग तरह-तरह के अनोखे तरीके अपनाते हैं। ऐसा ही एक वाकया उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद से सामने आया है। यहां एक व्यक्ति ने अपनी शादी को खास बनाने और लोगों की जुबान पर बने रहने के लिए घोड़ी या गाड़ी की जगह बुलडोजर पर बारात निकाल दी। इस अनोखी बारात का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से फैल गया। वायरल हो रहे वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि दूल्हा अपने यारों-दोस्तों के साथ बुलडोजर के सबसे आगे वाले हिस्से पर बैठा है। एक वीडियो में तो वह सिगरेट के कश भी लगाता दिखाई दिया। हालांकि यही वीडियो बुलडोजर मालिक के गले की फांस बन गया। जैसे ही यह क्लिप वायरल हुई, पुलिस ने बुलडोजर की खोजबीन शुरू कर दी और आखिरकार उसे ढूंढ निकालने के बाद कार्रवाई करते हुए बुलडोजर को अपने कब्जे में लेकर सीज कर दिया।

बुलडोजर पर निकली अनोखी बारात

यह पूरा मामला जनपद मुरादाबाद के थाना कांठ क्षेत्र के उमरी कला गांव का है। यहां के निवासी उस्मान ने अपनी शादी को यादगार बनाने और सुर्खियां बटोरने के मकसद से बारात के लिए घोड़ा या किसी गाड़ी के बजाय बुलडोजर को चुना। जब उस्मान की बारात निकली तो वह दूल्हे के लिबास में बुलडोजर के बिल्कुल अगले हिस्से पर बैठकर बारात लेकर चला। इतना ही नहीं, उस्मान ने बड़ी तादाद में अपने रिश्तेदारों और दोस्तों को भी बुलडोजर पर सवार करा लिया। जहां बाकी बाराती बैंड-बाजे की धुन पर थिरकते रहे, वहीं दूल्हा उस्मान सिगरेट के कश से धुआं उड़ाता नजर आ रहा था।

पुलिस ने बुलडोजर को किया सीज

बुलडोजर वाली इस बारात का वीडियो बारातियों और वहां मौजूद दूसरे लोगों ने बनाया और सोशल मीडिया पर डाल दिया, जिसके बाद यह तेजी से वायरल हो गया। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब देखा जा रहा है और जमकर चर्चा का विषय बना हुआ है। मगर यह नजारा बेहद जोखिम भरा भी दिखाई दे रहा है, क्योंकि कई जगहों पर बिजली के तार एकदम नजदीक से गुजरते दिख रहे हैं। वीडियो वायरल होने के बाद मुसीबत भी बढ़ गई। पुलिस ने वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए बुलडोजर (JCB) की तलाश शुरू कर दी और पूछताछ के बाद उसे अपने कब्जे में ले लिया। इसके बाद बिना किसी अनुमति के बुलडोजर पर दूल्हे और बारातियों को बैठाने के आरोप में वाहन को सीज कर दिया गया।

ट्रेंडकिया रिवॉर्ड्स

खबरें पढ़ें, असली रिवॉर्ड कमाएँ

हर लेख पढ़ने पर पॉइंट्स — ₹10,000 तक के गिफ्ट रिडीम करें। शामिल होना फ्री है।

फ्री रजिस्टर करें और कमाना शुरू करें
250मोबाइल रिचार्ज
12,500 · ≈ 12,500 रीड्स
कमाना शुरू करें
500गिफ्ट वाउचर
25,000 · ≈ 25,000 रीड्स
कमाना शुरू करें
1,000गिफ्ट कार्ड
50,000 · ≈ 50,000 रीड्स
कमाना शुरू करें
2,000गिफ्ट कार्ड
1,00,000 · ≈ 1,00,000 रीड्स
कमाना शुरू करें
3,000शॉपिंग वाउचर
1,50,000 · ≈ 1,50,000 रीड्स
कमाना शुरू करें
5,000कैश / UPI
2,50,000 · ≈ 2,50,000 रीड्स
कमाना शुरू करें
प्रीमियम7,500कैश / UPI
3,75,000 · ≈ 3,75,000 रीड्स
कमाना शुरू करें
प्रीमियम10,000कैश / UPI
5,00,000 · ≈ 5,00,000 रीड्स
कमाना शुरू करें
प्रीमियम15,000मेगा कैश
7,50,000 · ≈ 7,50,000 रीड्स
कमाना शुरू करें

टिप्पणियाँ 0

अभी तक कोई टिप्पणी नहीं — पहली टिप्पणी आपकी हो!

नागरिक पत्रकारिता

नागरिक पत्रकार बनें

जनता की आवाज़

अपने आसपास की ख़बरें, तस्वीरें और वीडियो ट्रेंडकिआ के साथ साझा करें और अपनी आवाज़ देश तक पहुँचाएँ। हर नागरिक एक पत्रकार।

अभी जुड़ें
नागरिक पत्रकारनागरिक पत्रकार
नागरिक पत्रकार
नागरिक पत्रकार