नांदेड ऑनर किलिंग: प्रेमी के शव से शादी करने वाली आंचल अब कहां? सक्षम के परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़bihar
17 घंटे पहले· 0

नांदेड ऑनर किलिंग: प्रेमी के शव से शादी करने वाली आंचल अब कहां? सक्षम के परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

नांदेड के इटवारा में हुई ऑनर किलिंग के सात महीने बाद हालात पूरी तरह बदल गए हैं—प्रेमी सक्षम के शव से शादी करने वाली आंचल ससुराल छोड़ चुकी है और सदमे से सक्षम के पिता का भी निधन हो गया है।

महाराष्ट्र के नांदेड स्थित इटवारा इलाके में बीते साल हुई रोंगटे खड़े कर देने वाली ऑनर किलिंग की वारदात आज भी लोगों की यादों में जिंदा है। 25 नवंबर 2025 को 19 वर्षीय सक्षम ताते को उसकी प्रेमिका आंचल मामिदवार के साथ अंतरजातीय प्रेम संबंध के कारण निर्ममता से मौत के घाट उतार दिया गया था। आरोप है कि लड़की के पिता गजानन मामिदवार और भाई हिमेश व साहिल ने शादी की बातचीत का झांसा देकर सक्षम को घर बुलाया। पहले मेहमान की तरह चाय पिलाई और फिर उस पर गोलियां बरसाने के बाद सिर पर फरसा और पत्थर से वार कर उसे मार डाला। इस घटना ने पूरे महाराष्ट्र को हिला कर रख दिया था।

इस वारदात के बाद सबसे अधिक चर्चा उस तस्वीर और वीडियो की रही, जिसमें सक्षम की प्रेमिका आंचल बिलख-बिलखकर रोती दिखी थी। आंचल ने सक्षम के निर्जीव शरीर के साथ ही शादी की रस्में पूरी कीं। सक्षम की देह घर लाए जाने के बाद दोनों के शरीर पर हल्दी चढ़ाई गई, आंचल ने अपनी मांग में सक्षम के नाम का कुमकुम भरा और सबके सामने ऐलान किया कि उसने सक्षम को अपना पति मान लिया है। उसका कहना था कि भले ही सक्षम अब जीवित नहीं है, पर उनका प्यार आज भी जिंदा है। आंचल ने यह संकल्प भी लिया था कि वह आजीवन सक्षम के घर में बहू बनकर रहेगी और उसके परिवार की देखभाल करेगी। उसने अपने ही पिता और भाइयों को सक्षम का हत्यारा बताते हुए उन्हें फांसी की सजा देने की मांग उठाई थी।

सक्षम की मौत के सात महीने बाद बदल गई तस्वीर

मगर लगभग 6 से 7 महीने बीतते-बीतते हालात पूरी तरह पलट गए हैं। जिस आंचल ने सक्षम के शव से विवाह कर हमेशा ससुराल में रहने की कसम खाई थी, वह अब वह घर छोड़कर जा चुकी है। सक्षम के घर में स्थिति इतनी बिगड़ी कि पूरा परिवार ही टूटकर बिखर गया। नांदेड में हुए इस ऑनर किलिंग कांड ने ताते परिवार को पूरी तरह तबाह कर दिया।

सक्षम की मां संगीता ताते ने हाल ही में एक मराठी अखबार से बातचीत में अपने उजड़े घर की दर्द भरी दास्तान सुनाई। संगीता के अनुसार, जब सक्षम की हत्या हुई, उस समय आंचल उनके साथ खड़ी थी। तब आंचल ने उनसे कहा था कि मम्मी, अब मैं ही सक्षम की जगह आपका बेटा हूं, मैं आपके साथ रहूंगी और आपका ध्यान रखूंगी। इसके बाद आंचल करीब साढ़े तीन महीने तक ताते परिवार के साथ ही रहती रही।

एक दिन अचानक कहां चली गई आंचल

संगीता बताती हैं कि एक दिन अचानक आंचल ने कहा कि उसकी दादी की तबीयत बेहद खराब है और वह उनसे मिलने जाना चाहती है। आंचल का मायका वहां से थोड़ी ही दूरी पर है, इसलिए संगीता खुद उसे उसकी दादी के घर छोड़ आईं। आंचल उस दिन गई तो फिर कभी लौटकर नहीं आई। जाने से पहले वह सोशल मीडिया के जरिए अपने चाचा और रिश्तेदारों के लगातार संपर्क में थी। संगीता कहती हैं कि उन्होंने आंचल पर किसी तरह की रोक-टोक नहीं लगाई और न ही उसके फोन या बातचीत को लेकर कोई सवाल किया। लेकिन दादी के घर जाने के बाद आंचल ने ताते परिवार से पूरी तरह नाता तोड़ लिया और अब तक नहीं लौटी। फिलहाल संगीता ताते का आंचल से कोई संपर्क नहीं है।

सदमे से सक्षम के पिता का निधन

इसी बीच सक्षम के पिता की हालत भी बिगड़ने लगी। बेटे की दर्दनाक मौत के सदमे और लगातार बने रहने वाले तनाव के चलते उनकी बीपी की समस्या बढ़ गई। करीब 3 महीने पहले सक्षम के पिता का भी देहांत हो गया। एक ही साल के भीतर पहले बेटे की ऑनर किलिंग, फिर बहू की तरह अपनाई गई आंचल का घर छोड़कर चले जाना और अब पति की मौत—इन सब घटनाओं ने संगीता ताते को भीतर तक तोड़ दिया है। वह अब घर में बिल्कुल अकेली रह गई हैं और हर पल उन्हें अपने बेटे सक्षम की याद तड़पाती रहती है।

नांदेड के इस ऑनर किलिंग केस ने केवल एक युवा प्रेमी की जान ही नहीं ली, बल्कि पूरे परिवार को बर्बादी के कगार पर ला खड़ा किया है। सक्षम के शव से शादी कर देशभर में सुर्खियां बटोरने वाली आंचल, जो कभी ताते परिवार के लिए सहारा बनकर आई थी, अब उनकी जिंदगी से दूर जा चुकी है। उधर, सक्षम के पिता की मौत और मां संगीता की बिगड़ती हालत ने इस कहानी को और भी ज्यादा पीड़ादायक बना दिया है। इस पूरे घटनाक्रम ने एक बार फिर साबित कर दिया कि जाति और इज्जत के नाम पर की जाने वाली ऑनर किलिंग सिर्फ एक जान ही नहीं लेती, बल्कि कई जिंदगियों को हमेशा के लिए उजाड़ देती है।

ट्रेंडकिया रिवॉर्ड्स

खबरें पढ़ें, असली रिवॉर्ड कमाएँ

हर लेख पढ़ने पर पॉइंट्स — ₹10,000 तक के गिफ्ट रिडीम करें। शामिल होना फ्री है।

फ्री रजिस्टर करें और कमाना शुरू करें
250मोबाइल रिचार्ज
12,500 · ≈ 12,500 रीड्स
कमाना शुरू करें
500गिफ्ट वाउचर
25,000 · ≈ 25,000 रीड्स
कमाना शुरू करें
1,000गिफ्ट कार्ड
50,000 · ≈ 50,000 रीड्स
कमाना शुरू करें
2,000गिफ्ट कार्ड
1,00,000 · ≈ 1,00,000 रीड्स
कमाना शुरू करें
3,000शॉपिंग वाउचर
1,50,000 · ≈ 1,50,000 रीड्स
कमाना शुरू करें
5,000कैश / UPI
2,50,000 · ≈ 2,50,000 रीड्स
कमाना शुरू करें
प्रीमियम7,500कैश / UPI
3,75,000 · ≈ 3,75,000 रीड्स
कमाना शुरू करें
प्रीमियम10,000कैश / UPI
5,00,000 · ≈ 5,00,000 रीड्स
कमाना शुरू करें
प्रीमियम15,000मेगा कैश
7,50,000 · ≈ 7,50,000 रीड्स
कमाना शुरू करें

टिप्पणियाँ 0

अभी तक कोई टिप्पणी नहीं — पहली टिप्पणी आपकी हो!

नागरिक पत्रकारिता

नागरिक पत्रकार बनें

जनता की आवाज़

अपने आसपास की ख़बरें, तस्वीरें और वीडियो ट्रेंडकिआ के साथ साझा करें और अपनी आवाज़ देश तक पहुँचाएँ। हर नागरिक एक पत्रकार।

अभी जुड़ें
नागरिक पत्रकारनागरिक पत्रकार
नागरिक पत्रकार
नागरिक पत्रकार