बिग बॉस 20 के वीकेंड का वार एपिसोड के दौरान घर के अंदर काफी ड्रामा और हंगामा देखने को मिला। रियेलिटी शो के इस खास एपिसोड में स्काउट ओपी की गर्लफ्रेंड काश्वी हीरानंदानी ने घर में एंट्री ली, जिन्हें देखकर पूरा घर हैरान रह गया। काश्वी ने शो में आते ही स्काउट और लव गिल से तीखे सवाल-जवाब किए। उन्होंने स्काउट को बहुत साफ शब्दों में चेताया कि उनके और लव गिल के बीच की घनिष्ठता बाहर दर्शकों के बीच गलत संदेश दे रही है। खासकर स्काउट द्वारा लव को मसाज देना और उनके आसपास लगातार घूमना बाहर के माहौल में सही नहीं लग रहा है। इस पूरे घटनाक्रम के बीच वीकेंड का वार को होस्ट कर रहे रोहित शेट्टी का पारा तब सातवें आसमान पर पहुंच गया जब अभिनेत्री आम्रपाली दुबे ने एक ऐसा बयान दे दिया जिससे माहौल पूरी तरह गर्मा गया।
आम्रपाली दुबे पर फूटा रोहित शेट्टी का गुस्सा
वीकेंड का वार के रविवार के एपिसोड में जब स्काउट, लव गिल और अन्य घरवालों से बातचीत पूरी होने के बाद काश्वी जाने लगीं, तब आम्रपाली दुबे ने मुस्कुराते हुए कहा कि यार काश्वी, हम तुम्हें मन ही मन भाभी मानने लगे थे। आम्रपाली का यह हल्का-फुल्का बयान रोहित शेट्टी को बिल्कुल नागवार गुजरा और उनका गुस्सा तुरंत फूट पड़ा। उन्होंने बिना किसी देरी के आम्रपाली को बीच में ही रोक दिया और कड़े शब्दों में कहा कि आप लोग इस तरह की बातें बोलकर टीवी पर बिल्कुल बेवकूफ लग रहे हैं। रोहित की इस अचानक आई जोरदार फटकार से आम्रपाली दुबे बुरी तरह शॉक्ड रह गईं और तुरंत अपनी सफाई देने की कोशिश करने लगीं, लेकिन रोहित ने उनकी एक नहीं सुनी।
दर्शकों की भावनाओं के साथ नहीं हो सकता खिलवाड़
अपनी बात को जारी रखते हुए रोहित शेट्टी ने आगे कहा कि जो लड़की घर के बाहर बैठकर इस सब से गुजर रही है, उस पर क्या बीत रही है, क्या इसका आप लोगों को जरा भी अंदाजा है। कम्यूनिटी सपोर्ट जरूर करती है, लेकिन बाहर जो वीडियो बन रहे हैं और जिस तरह की चर्चाएं हो रही हैं, वे चिंताजनक हैं। उन्होंने घरिकों को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि आप लोग कैमरे पर यह कह रहे हो कि हम भाभी बना रहे हैं, जबकि दूसरी तरफ स्क्रीन पर पैर दबाने जैसे शॉट आ रहे हैं, जिन्हें देखकर बाहर गलत संदेश जा रहा है। रोहित ने स्पष्ट किया कि वह शो, चैनल और दर्शकों के साथ किसी भी प्रकार की बेईमानी नहीं कर सकते हैं, चाहे कोई कंटेस्टेंट किसी भी प्रभावशाली व्यक्ति या फैन बेस का समर्थन क्यों न प्राप्त कर रहा हो। उन्होंने दो टूक कहा कि वह किसी भी कीमत पर दर्शकों को निराश नहीं कर सकते हैं।
स्कॉट और लव गिल को पहले भी दी गई थी चेतावनी
आम्रपाली दुबे पर भड़कने से पहले शनिवार के एपिसोड में रोहित शेट्टी ने इसी पूरे मामले पर खुलकर बात की थी और स्काउट तथा लव गिल को उनकी हरकतों के प्रति आगाह किया था। शनिवार के एपिसोड में रोहित ने लव गिल से सीधे तौर पर सवाल किया था कि उनके लिए स्काउट कौन हैं, जिसके जवाब में लव ने उन्हें अपना भाई बताया था। इस पर रोहित ने आपत्ति जताते हुए कहा था कि जब स्काउट उनके पैर, गर्दन और हाथ दबा रहे हैं, तो यह स्क्रीन पर बिल्कुल ठीक नहीं लग रहा है। इसी के बाद रविवार के एपिसोड में स्काउट की गर्लफ्रेंड काश्वी ने घर के भीतर कदम रखा था और इन तमाम मुद्दों पर अपनी बात रखी थी।



















