मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द होने पर सियासी घमासान, BJP बोली- 'नारी सम्मान नहीं, अपने ही नेताओं का रचा खेल'राजनीति
11 घंटे पहले· 0

मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द होने पर सियासी घमासान, BJP बोली- 'नारी सम्मान नहीं, अपने ही नेताओं का रचा खेल'

मीनाक्षी नटराजन का राज्यसभा नामांकन निरस्त होने को कांग्रेस नारी सम्मान का मुद्दा बता रही है, जबकि BJP इसे प्रदेश कांग्रेस के बड़े नेताओं की भीतरी साजिश करार दे रही है।

मध्य प्रदेश की राज्यसभा सीटों को लेकर चल रही सियासत में मीनाक्षी नटराजन का नामांकन निरस्त होना अब आरोप-प्रत्यारोप का बड़ा मुद्दा बन गया है। कांग्रेस जहां इसे महिला के अपमान से जोड़कर BJP पर निशाना साध रही है, वहीं BJP इसे कांग्रेस की अंदरूनी कलह और बड़े नेताओं की रची-रचाई साजिश बताकर पलटवार कर रही है।

BJP का आरोप- यह कांग्रेस की अपनी साजिश है

BJP ने कांग्रेस के षड्यंत्र वाले आरोपों को पूरी तरह खारिज कर दिया और उल्टा कांग्रेस तथा उसके वरिष्ठ नेताओं को ही कठघरे में खड़ा कर दिया। पार्टी की प्रदेश प्रवक्ता उषा ठाकुर ने साफ कहा कि कांग्रेस आज नटराजन के नामांकन के निरस्त होने को नारी सम्मान का जामा पहना रही है, लेकिन असल सच्चाई यह है कि यह पूरा मामला प्रदेश कांग्रेस के बड़े नेताओं की ही साजिश है।

उषा ठाकुर के मुताबिक इस हालात के लिए खुद मीनाक्षी नटराजन और कांग्रेस के दूसरे बड़े नेता जिम्मेदार हैं, BJP नहीं।

'पीड़ित महिला की हाय लगी'

उषा ठाकुर ने इस मुद्दे को तेलंगाना के एक मामले से जोड़ते हुए तीखी टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि मीनाक्षी नटराजन को उस पीड़ित महिला की हाय लगी है, जिस पर वे उत्पीड़न और शोषण की शिकायत वापस लेने का दबाव डाल रही थीं। ठाकुर का तर्क था कि एक महिला होने के नाते नटराजन को पीड़िता का साथ देना चाहिए था, न कि उस पर दबाव बनाना।

तेलंगाना का वह मामला क्या है

दरअसल यह विवाद तेलंगाना से जुड़ा है, जहां कांग्रेस नेता कुंभम शिवकुमार रेड्डी पर एक महिला कार्यकर्ता ने गंभीर आरोप लगाए थे। महिला का आरोप है कि रेड्डी ने शादी का झांसा देकर उसका शोषण किया, ब्लैकमेल किया और धमकियां दीं। इसी शिकायत में महिला ने रेड्डी के साथ-साथ उस समय की तेलंगाना प्रभारी मीनाक्षी नटराजन को भी नामजद किया था, जिसके चलते उनके खिलाफ भी अपराध दर्ज हुआ था।

कैलाश विजयवर्गीय के एफिडेविट पर सवाल

जब उषा ठाकुर से पूछा गया कि कैलाश विजयवर्गीय ने भी अपने एफिडेविट में कुछ जानकारियां छिपाई थीं, तो उन्होंने इसका सीधा जवाब दिया। उनका कहना था कि अगर ऐसा कुछ था तो कांग्रेस को उसी वक्त इस पर आपत्ति दर्ज करानी चाहिए थी।

'बड़े नेताओं ने ही लीक की जानकारी'

इस मौके पर मौजूद BJP के जिला ग्रामीण अध्यक्ष श्रवण सिंह चावड़ा ने भी पूरे प्रकरण को कांग्रेस के बड़े नेताओं की साजिश करार दिया। उन्होंने दावा किया कि नटराजन के नामांकन से जुड़ी जानकारी कांग्रेस के बड़े नेताओं ने ही लीक की।

तीनों सीटें BJP के खाते में

फिलहाल BJP इस पूरे मामले में लगातार कांग्रेस और उसके नेताओं को घेरने में जुटी है। उल्लेखनीय है कि मध्य प्रदेश से राज्यसभा की कुल 03 सीटें हैं और तीनों ही BJP के खाते में गई हैं। यहां से रजनीश अग्रवाल, तरुण चुग और महेश केवट निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं।

ट्रेंडकिया रिवॉर्ड्स

खबरें पढ़ें, असली रिवॉर्ड कमाएँ

हर लेख पढ़ने पर पॉइंट्स — ₹10,000 तक के गिफ्ट रिडीम करें। शामिल होना फ्री है।

फ्री रजिस्टर करें और कमाना शुरू करें
250मोबाइल रिचार्ज
12,500 · ≈ 12,500 रीड्स
कमाना शुरू करें
500गिफ्ट वाउचर
25,000 · ≈ 25,000 रीड्स
कमाना शुरू करें
1,000गिफ्ट कार्ड
50,000 · ≈ 50,000 रीड्स
कमाना शुरू करें
2,000गिफ्ट कार्ड
1,00,000 · ≈ 1,00,000 रीड्स
कमाना शुरू करें
3,000शॉपिंग वाउचर
1,50,000 · ≈ 1,50,000 रीड्स
कमाना शुरू करें
5,000कैश / UPI
2,50,000 · ≈ 2,50,000 रीड्स
कमाना शुरू करें
प्रीमियम7,500कैश / UPI
3,75,000 · ≈ 3,75,000 रीड्स
कमाना शुरू करें
प्रीमियम10,000कैश / UPI
5,00,000 · ≈ 5,00,000 रीड्स
कमाना शुरू करें
प्रीमियम15,000मेगा कैश
7,50,000 · ≈ 7,50,000 रीड्स
कमाना शुरू करें

टिप्पणियाँ 0

अभी तक कोई टिप्पणी नहीं — पहली टिप्पणी आपकी हो!

नागरिक पत्रकारिता

नागरिक पत्रकार बनें

जनता की आवाज़

अपने आसपास की ख़बरें, तस्वीरें और वीडियो ट्रेंडकिआ के साथ साझा करें और अपनी आवाज़ देश तक पहुँचाएँ। हर नागरिक एक पत्रकार।

अभी जुड़ें
नागरिक पत्रकारनागरिक पत्रकार
नागरिक पत्रकार
नागरिक पत्रकार