तीन दिन की गिरावट थमी, सोना-चांदी में जोरदार उछाल से निवेशकों के चेहरे खिलेव्यापार
16 घंटे पहले· 0

तीन दिन की गिरावट थमी, सोना-चांदी में जोरदार उछाल से निवेशकों के चेहरे खिले

लगातार तीन दिन गिरने के बाद शुक्रवार को सोना-चांदी फिर महंगे हुए। 24 कैरेट सोना 1,47,800 रुपए प्रति 10 ग्राम और चांदी 2,42,582 रुपए प्रति किलो पर पहुंच गई।

नई दिल्ली. लगातार तीन दिन तक नरमी झेलने के बाद शुक्रवार को सोने और चांदी के भाव में फिर से जान लौट आई। इस उछाल के साथ ही 24 कैरेट सोने का भाव 1.47 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम और चांदी 2.42 लाख रुपए प्रति किलो के पार निकल गई है। इंडिया बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन (आईबीजेए) के आंकड़ों की मानें तो 24 कैरेट सोना 3,018 रुपए की छलांग लगाकर 1,47,800 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया, जो इससे पहले 1,44,782 रुपए प्रति 10 ग्राम पर था।

इसी तरह 22 कैरेट सोना 1,32,620 रुपए प्रति 10 ग्राम से चढ़कर 1,35,385 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया। 18 कैरेट सोने का दाम भी बढ़कर 1,10,850 रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गया, जो पहले 1,08,587 रुपए प्रति 10 ग्राम था। सोने के साथ-साथ चांदी ने भी रफ्तार पकड़ी और इसका भाव 9,991 रुपए उछलकर 2,42,582 रुपए प्रति किलो हो गया, जबकि पहले यह 2,32,591 रुपए प्रति किलो पर था। बता दें कि आईबीजेए दिन में दो बार सोने और चांदी के भाव जारी करती है।

वायदा बाजार में भी सोने की चमक बढ़ी

हाजिर बाजार के साथ-साथ वायदा बाजार में भी सोने और चांदी की कीमतों में मजबूती दिखी। खबर लिखे जाने तक मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर सोने का 30 जून, 2026 वाला कॉन्ट्रैक्ट 0.49 प्रतिशत चढ़कर 1,49,655 रुपए और चांदी का 24 जून 2026 वाला कॉन्ट्रैक्ट 0.70 प्रतिशत की बढ़त के साथ 2,41,329 रुपए पर कारोबार कर रहा था।

अंतरराष्ट्रीय बाजारों में भी दोनों कीमती धातुओं के भाव ऊपर चढ़े। कॉमेक्स पर सोना 2.22 प्रतिशत मजबूत होकर 4,205 डॉलर प्रति औंस और चांदी 4.04 प्रतिशत की तेजी के साथ 66.58 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई। इस तेजी के पीछे अमेरिका और ईरान के बीच शांति समझौते की उम्मीदों को बड़ी वजह माना जा रहा है।

ईरान युद्ध थमने की खबर ने भरी उड़ान

ईरान की सरकारी समाचार एजेंसी मेहर की रिपोर्ट के अनुसार, तेहरान और वाशिंगटन के बीच प्रस्तावित समझौते में प्रतिबंध हटाने, हॉर्मुज जलडमरूमध्य से अमेरिकी नौसेना की नाकेबंदी हटाने और ईरान के चारों ओर अमेरिकी सेना के घेरे को खत्म करने जैसी बातें शामिल हैं। दूसरी ओर, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि युद्ध को समाप्त करने के लिए ईरान के साथ होने वाली डील लगभग पूरी होने के करीब है और इसे यूरोप में इसी सप्ताहांत साइन किया जा सकता है।

ट्रेंडकिया रिवॉर्ड्स

खबरें पढ़ें, असली रिवॉर्ड कमाएँ

हर लेख पढ़ने पर पॉइंट्स — ₹10,000 तक के गिफ्ट रिडीम करें। शामिल होना फ्री है।

फ्री रजिस्टर करें और कमाना शुरू करें
250मोबाइल रिचार्ज
12,500 · ≈ 12,500 रीड्स
कमाना शुरू करें
500गिफ्ट वाउचर
25,000 · ≈ 25,000 रीड्स
कमाना शुरू करें
1,000गिफ्ट कार्ड
50,000 · ≈ 50,000 रीड्स
कमाना शुरू करें
2,000गिफ्ट कार्ड
1,00,000 · ≈ 1,00,000 रीड्स
कमाना शुरू करें
3,000शॉपिंग वाउचर
1,50,000 · ≈ 1,50,000 रीड्स
कमाना शुरू करें
5,000कैश / UPI
2,50,000 · ≈ 2,50,000 रीड्स
कमाना शुरू करें
प्रीमियम7,500कैश / UPI
3,75,000 · ≈ 3,75,000 रीड्स
कमाना शुरू करें
प्रीमियम10,000कैश / UPI
5,00,000 · ≈ 5,00,000 रीड्स
कमाना शुरू करें
प्रीमियम15,000मेगा कैश
7,50,000 · ≈ 7,50,000 रीड्स
कमाना शुरू करें

टिप्पणियाँ 0

अभी तक कोई टिप्पणी नहीं — पहली टिप्पणी आपकी हो!

नागरिक पत्रकारिता

नागरिक पत्रकार बनें

जनता की आवाज़

अपने आसपास की ख़बरें, तस्वीरें और वीडियो ट्रेंडकिआ के साथ साझा करें और अपनी आवाज़ देश तक पहुँचाएँ। हर नागरिक एक पत्रकार।

अभी जुड़ें
नागरिक पत्रकारनागरिक पत्रकार
नागरिक पत्रकार
नागरिक पत्रकार