देश के छह राज्यों में नए राज्यपालों की नियुक्ति और प्रशासनिक फेरबदल की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की ओर से जारी आदेशों के मुताबिक, विभिन्न राज्यों के राज्यपालों के दायित्वों में बदलाव किया गया है और नए चेहरों को अहम जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। इस बदलाव का उद्देश्य प्रशासनिक कामकाज को सुचारू रूप से आगे बढ़ाना है।
किन राज्यों में बदले गए राज्यपाल
जारी की गई नई सूची के अनुसार, देश के छह प्रमुख राज्यों में नए राज्यपाल तैनात किए गए हैं। इनमें केरलम, तमिलनाडु, सिक्किम, ओडिशा, कर्नाटक और उत्तराखंड शामिल हैं। इन सभी राज्यों में संबंधित नेताओं को तुरंत प्रभाव से नई जिम्मेदारियां संभालने के निर्देश दिए गए हैं।
विभिन्न नेताओं को मिली नई जिम्मेदारियां
सिक्किम के मौजूदा राज्यपाल ओम प्रकाश माथुर को अब केरलम का राज्यपाल बनाया गया है। वहीं, केरलम के राज्यपाल रहे राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर को तमिलनाडु की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अलावा, दुष्यंत गौतम को सिक्किम का नया गवर्नर नियुक्त किया गया है।
अन्य राज्यों के लिए नियुक्त किए गए नए गवर्नर
सूची के अनुसार अन्य तीन राज्यों में भी नए राज्यपालों के नामों की घोषणा की गई है। ब्रज मोहन राम को ओडिशा का गवर्नर नियुक्त किया गया है। डॉ. सुधा यादव को कर्नाटक का गवर्नर बनाया गया है, जबकि डॉ. ढाल सिंह बिसेन को उत्तराखंड का नया राज्यपाल नियुक्त किया गया है।



















