लोकसभा में एंटी पेपर लीक संशोधन विधेयक पर चर्चा, शशि थरूर ने रखी अपनी बातदिवंगत अभिनेता देवानंद की संतान सुनील आनंद नहीं रहे, 70 वर्ष की आयु में कार्डिएक अरेस्ट से लंदन में हुआ निधनवियो ने पेश किया नया इलेक्ट्रिक ट्राईसाइकिल रोवर, साझा गतिशीलता बाजार में बड़ी छलांग की तैयारीबेलेघाटा से तृणमूल कांग्रेस नेता राजू नस्कर पुलिस कस्टडी में, रंगदारी और धमकी के आरोपों पर बड़ा एक्शनसिर्फ तीन चीजों से किचन में बनाएं बाजार जैसा कस्टर्ड पाउडर, 6 महीने तक रहेगा तरोताजाआषाढ़ पूर्णिमा पर लक्ष्मी नारायण की विशेष आराधना से दूर होगी आर्थिक तंगी, जानें आचार्य इंदु प्रकाश के आठ सिद्ध उपायडोनाल्ड ट्रंप का बड़ा बयान, अमेरिकी फुटबॉल के लिए ऐतिहासिक रहा विश्व कप का आयोजनमहाभारत में अर्जुन का किरदार निभाने के बाद भी शहीर शेख को क्यों झेलनी पड़ी थी बेरोजगारीतेल बाजार में भारी गिरावट, क्या निवेशक कर रहे हैं जल्दबाजी या मध्य पूर्व की उम्मीदें हैं अतिरेकघर में रखा सोना अब भारत में उधार लेने का पसंदीदा जरिया बनता जा रहा है
होर्मुज में भारतीय जहाजों पर 'ईरानी ड्रोन हमला' नाकाम करने का ट्रंप का दावा, पर 3 भारतीयों की मौत पर अब भी खामोशीअमेरिका
13 जून 2026, 4:13 am (46 दिन पहले)· 0

होर्मुज में भारतीय जहाजों पर 'ईरानी ड्रोन हमला' नाकाम करने का ट्रंप का दावा, पर 3 भारतीयों की मौत पर अब भी खामोशी

अमेरिकी हमले में होर्मुज में तीन भारतीयों की मौत के बाद बने तनाव के बीच ट्रंप ने Truth Social पर दावा किया कि ईरान ने भारतीय जहाजों पर ड्रोन हमला किया, जिसे अमेरिका ने नाकाम कर दिया।

भारत और अमेरिका के रिश्तों में इन दिनों खटास साफ दिख रही है, और इसकी जड़ में है होर्मुज के पास हुआ वह हादसा जिसमें भारतीय चालक दल वाले एक जहाज को अमेरिकी फौज ने निशाना बनाया था। इस कार्रवाई में तीन भारतीय नागरिकों की जान चली गई। भारत सरकार ने इस पर तीखी प्रतिक्रिया दी, अमेरिकी राजदूत को तलब कर कड़े शब्दों में नाराजगी जताई और पूरे मामले पर सफाई मांगी।

तीखे तेवर के बाद बदला अमेरिकी रुख

दिलचस्प बात यह रही कि जिस घटना में तीन भारतीय मारे गए, उस पर अमेरिकी राष्ट्रपति Donald Trump ने एक शब्द नहीं कहा। भारत की सख्ती के बाद वे उस प्रकरण पर तो चुप्पी साधे रहे, लेकिन अब अचानक खुद को भारतीय जहाजों का हितैषी दिखाने में जुट गए हैं। उन्होंने नया दावा उछाला है कि बीती रात ईरान ने भारतीय जहाजों पर ड्रोन से हमला किया था, जिसे अमेरिका ने विफल कर दिया।

ये भी पढ़ें

Truth Social पर ट्रंप का दावा

Trump ने अपने मंच Truth Social पर पोस्ट करके पूरा ठीकरा ईरान के सिर फोड़ दिया। उनके मुताबिक, 'कल रात ईरान ने होर्मुज से गुजर रहे भारतीय जहाजों पर अटैक किया था, जिसे अमेरिकी सेना ने पूरी तरह से नाकाम कर दिया'। उन्होंने चेतावनी भरे लहजे में आगे लिखा कि 'ईरान की ये हरकत बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बेहतर को होगा ये लोग अपनी हरकतें सुधार लें और वो भी तेजी से'।

इस पोस्ट के जरिए Trump यह छवि गढ़ने की कोशिश कर रहे हैं कि वे भारतीय जहाजों के रक्षक बनना चाहते हैं और अमेरिकी सेना का किसी पर हमला करने का कोई इरादा नहीं था। हालांकि तीन भारतीयों की मौत वाले मामले पर उन्होंने अब तक मुंह नहीं खोला है।

ईरान से मिली फजीहत का जवाब

इसी पोस्ट में Trump ने उस अपमान का भी हिसाब चुकाने की कोशिश की, जो उन्हें बीती रात ईरान के हाथों झेलना पड़ा था। दरअसल, दोपहर में उन्होंने ईरान पर 'सबसे भयानक हमले' का ऐलान कर दिया था और फिर कुछ ही घंटों बाद अपनी ही पोस्ट में पलटते हुए कहा कि 'अमेरिका की बात हो गई है और इस बार ईरान की टॉप लीडरशिप ने कंफर्म कर दिया है कि बहुत बड़ी डील होने जा रही है'। उन्होंने यह तक दावा किया कि अब इस डील पर सिर्फ दस्तखत बाकी हैं, और इसका समय व स्थान वे खुद तय करेंगे।

लेकिन कुछ ही मिनटों में ईरान ने उनकी हवा निकाल दी। तेहरान की ओर से दो टूक कह दिया गया कि 'हमारी तरफ से किसी डील को लेकर फाइनल रजामंदी नहीं दी गई है'। इस बयान ने Trump के दावे की पोल खोल दी और उनकी खूब किरकिरी हुई।

'इनके साथ ईमानदारी से कोई डील नहीं हो सकती'

इसी फजीहत का जवाब देते हुए Trump ने आज Truth Social पर लिखा- 'ईरान ने फेक न्यूज में जो शर्तें लीक की हैं, उनका लिखित रूप में तय हुई शर्तों से कोई लेना-देना नहीं है। उन्होंने जो कुछ भी कहा, जिसमें डील को लेकर उनका कमजोर और दयनीय बयान भी शामिल है, उसका सच्चाई से कोई वास्ता नहीं है। इनके साथ काम करना बहुत ही बेईमानी भरा है। इनके साथ ईमानदारी से कोई डील नहीं हो सकती। कमाल है'!

संपादकीय नीति सुधार नीति

टिप्पणियाँ 0

अभी तक कोई टिप्पणी नहीं — पहली टिप्पणी आपकी हो!

नागरिक पत्रकारिता

TrendKia पत्रकार बनें

जनता की आवाज़

अपने आसपास की ख़बरें, तस्वीरें और वीडियो ट्रेंडकिआ के साथ साझा करें और अपनी आवाज़ देश तक पहुँचाएँ। हर नागरिक एक पत्रकार।

अभी जुड़ें
CH 01 लाइव
TrendKia TV ON AIR