दक्षिण कोरियाई सीमा पर उत्तर कोरिया की हलचल, तोपों की तैनाती से बढ़ा तनावरणबीर कपूर की 'रामायण' के खौफ से टली अंशुमान झा की 'लकड़बग्घा 2', जानिए अब कब आएगी फिल्मसावन पुत्रदा एकादशी 5 अगस्त को, संतान प्राप्ति के लिए इस शुभ योग में करें पूजामैक्सिकन पेसो में हालिया तेज गिरावट अब सीमित रहने के आसार, कमर्जबैंक का आकलनचक्रवाती तूफान अर्नब की आहट से सहमा रेल यातायात, 6 राज्यों में दर्जनों एक्सप्रेस व पैसेंजर ट्रेनें रद्दरिज़र्व बैंक ऑफ़ न्यूज़ीलैंड 3 प्रतिशत कर सकता है ब्याज दर, मुद्रास्फीति और वैश्विक दबावों के बीच नीतिगत समीक्षा पर टिकी नज़रेंसेंट टेरेसा में रहस्यमयी मौत और जानलेवा खेल, शनाया कपूर का डबल रोल थ्रिलर 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर: आफ्टर डार्क' का वीडियो सामने आयाफर्रुखाबाद के इस प्राचीन शिव मंदिर में एक साथ होते हैं बारह ज्योतिर्लिंगों के दर्शन, महाभारत काल से जुड़ा है गहरा इतिहासअमेरिकी डॉलर के मुकाबले मेक्सिको का पेसो फिसला, 18.60 का स्तर पार करने के बाद कैरी ट्रेड का आकर्षण घटापुणे प्लांट में बनने लगी लैंड रोवर डिफेंडर, कीमतों में 34 लाख रुपये तक की भारी कटौती
बैंकॉक से हाइड्रोपोनिक गांजा लाने वाली मॉडल गिरफ्तार, 11 करोड़ से ज्यादा का नशीला पदार्थ बरामदबॉलीवुड
12 जून 2026, 8:23 am (138 दिन पहले)· 1

बैंकॉक से हाइड्रोपोनिक गांजा लाने वाली मॉडल गिरफ्तार, 11 करोड़ से ज्यादा का नशीला पदार्थ बरामद

बैंकॉक से मुंबई पहुंची 28 वर्षीय मॉडल हर्षा सनी को एयर इंटेलिजेंस यूनिट ने हाइड्रोपोनिक गांजे की तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया, जिसके ट्रॉली बैग से 11 करोड़ 82 लाख रुपये से अधिक कीमत का नशीला पदार्थ मिला।

मुंबई। एयर इंटेलिजेंस यूनिट (AIU) ने बैंकॉक से उड़ान भरकर मुंबई पहुंची 28 साल की मॉडल हर्षा सनी को कथित रूप से हाइड्रोपोनिक गांजे की तस्करी करने के आरोप में दबोच लिया है। हर्षा सनी साल 2025 में हुई मिसेज केरल ब्यूटी प्रतियोगिता में बतौर कंटेस्टेंट हिस्सा ले चुकी हैं। कस्टम अधिकारियों के अनुसार, 10 और 11 जून की दरम्यानी रात वह एयर इंडिया की फ्लाइट TG-351 के जरिए मुंबई पहुंची थीं। संदेह के आधार पर जब उनकी तलाशी ली गई तो उनके ट्रॉली बैग से 12 वैक्यूम-सील पैकेट निकले, जिनकी कीमत 11 करोड़ 82 लाख रुपये से ज्यादा आंकी जा रही है।

गांजे के साथ हुई गिरफ्तारी

पैकेटों को खोलने पर उनके भीतर हरे रंग का संदिग्ध पदार्थ नजर आया। एनडीपीएस परीक्षण किट से जांच करने पर यह पदार्थ कैनबिस की सूखी हुई फूल और फलयुक्त कलियां पाया गया, जिसकी पहचान हाइड्रोपोनिक वीड के तौर पर हुई। इसके बाद कस्टम विभाग ने एनडीपीएस अधिनियम के तहत कदम उठाते हुए हर्षा सनी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को अदालत में पेश किया गया, जहां किला कोर्ट ने उसे न्यायिक हिरासत में भेजने का आदेश दे दिया।

ये भी पढ़ें

क्या होता है हाइड्रोपोनिक गांजा?

गांजा एक नशीला पदार्थ है, यह बात तो सभी को मालूम है। लेकिन पिछले कुछ समय से हाइड्रोपोनिक गांजे का प्रचलन बेहद तेजी से बढ़ता हुआ दिखाई दे रहा है। दक्षिण-पूर्व एशिया का शहर बैंकॉक इसका एक बड़ा केंद्र बन चुका है। यहीं से इस हाइड्रोपोनिक गांजे को भारत समेत अन्य देशों में तस्करी के जरिए भेजा जाता है। भारत में लगातार ऐसे मामलों में तस्करों को हिरासत में लिया जाता रहा है। हाइड्रोपोनिक गांजे को एक खास तकनीक से उगाया जाता है, जिसमें इसे मिट्टी में न उगाकर एक बंद कमरे में नियंत्रित वातावरण में तैयार किया जाता है। इसमें पाई जाने वाली टीएचसी (Tetrahydrocannabinol) की मात्रा 30-40 प्रतिशत तक होती है, जबकि सामान्य गांजे में टीएचसी की मात्रा महज 3-4 प्रतिशत रहती है। यही कारण है कि हाइड्रोपोनिक गांजे को बेहद प्रीमियम माना जाता है। अपने हैल्यूसनोजैनिक असर के चलते इसे गरीबों की कोकीन के नाम से भी पुकारा जाता है। अब तक एयरपोर्ट पर इसकी तस्करी कई बार रोकी जा चुकी है और अब हाल ही में हर्षा सनी नाम की इस मॉडल को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

संपादकीय नीति सुधार नीति

टिप्पणियाँ 0

अभी तक कोई टिप्पणी नहीं — पहली टिप्पणी आपकी हो!

नागरिक पत्रकारिता

TrendKia पत्रकार बनें

जनता की आवाज़

अपने आसपास की ख़बरें, तस्वीरें और वीडियो ट्रेंडकिआ के साथ साझा करें और अपनी आवाज़ देश तक पहुँचाएँ। हर नागरिक एक पत्रकार।

अभी जुड़ें
CH 01 लाइव
TrendKia TV ON AIR
Chamar no WhatsApp