बॉलीवुड के लोकप्रिय गायक शान का 30 सितंबर को जन्मदिन है। संगीत जगत में अपनी सुरीली आवाज और मुस्कान के लिए पहचाने जाने वाले गायक के इस खास दिन पर उनकी निजी जिंदगी और प्रेम कहानी की चर्चा हो रही है। शान और उनकी पत्नी राधिका मुखर्जी का रिश्ता किसी फिल्मी रोमांस की तरह दिलचस्प रहा है, जहां दोनों ने एक-दूसरे को समझने के बाद जीवनभर का साथी चुना।
सात साल की डेटिंग के बाद बंधे शादी के बंधन में
शान और राधिका का रिश्ता शादी से काफी पहले शुरू हुआ था। दोनों ने एक-दूसरे को करीब सात साल तक डेट किया। लंबे समय तक एक-दूसरे के सुख-दुख का साथी रहने और मजबूत तालमेल बनाने के बाद उन्होंने इस रिश्ते को नया नाम देने का फैसला किया।
साल 2000 में हुई शादी, 25 वर्षों से खुशहाल दांपत्य
लंबे समय तक डेटिंग करने के बाद शान और राधिका साल 2000 में वैवाहिक सूत्र में बंध गए थे। यह जोड़ी पिछले 25 वर्षों से एक खुशहाल और सफल वैवाहिक जीवन बिता रही है। दोनों का आपसी प्रेम और विश्वास प्रशंसकों के लिए एक प्रेरणादायक रिश्ते का उदाहरण पेश करता है।



















