त्योहारों के इस पावन सीजन में हर किसी के फोन पर शुभकामना संदेशों का तांता लग जाता है। आज धनतेरस के मौके पर भी आपके मोबाइल पर लगातार बधाइयों का सिलसिला जारी होगा। अमूमन लोग एक ही तरह के पुराने और फॉरवर्ड किए गए स्टैटिक संदेश दोस्तों और रिश्तेदारों को भेजते रहते हैं। यदि आप चाहते हैं कि इस बार आपकी भेजी गई बधाई सबसे अलग और खास दिखे, तो किसी महंगे सॉफ्टवेयर या ग्राफिक डिजाइनर की मदद लेने के बजाय एनिमेटेड GIF का इस्तेमाल करें। इस काम को आप बेहद आसानी से चैटजीपीटी के जरिए चुटकियों में पूरा कर सकते हैं।
चैटजीपीटी से कैसे दें अपने विचारों को विजुअल रूप
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की ताकत से आप अपनी कल्पना को जीवंत और आकर्षक दृश्यों में बदल सकते हैं। चाहे चमकते हुए सोने के सिक्कों का गिरना हो, दीयों की मद्धम टिमटिमाती लौ हो या रंगोली के साथ आसमान में फूटते पटाखे, आपको बस अपनी बात सही तरीके से लिखनी होती है। इसके बाद बाकी का सारा काम चैटजीपीटी खुद कर देता है। तैयार किए गए इन खूबसूरत जीआईएफ संदेशों को आप वॉट्सऐप, इंस्टाग्राम और फेसबुक जैसे लोकप्रिय सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर आसानी से साझा कर सकते हैं।
GIF तैयार करने की आसान प्रक्रिया
सबसे पहले अपने कंप्यूटर या स्मार्टफोन पर चैटजीपीटी को ओपन करें। इसके बाद चैट बॉक्स में विस्तार से बताएं कि आप किस प्रकार का एनिमेटेड GIF बनवाना चाहते हैं। अपने विजुअल्स में शामिल होने वाली सभी खास चीजों जैसे कि दीये, सिक्के, रंगोली, बैकग्राउंड और उस पर लिखे जाने वाले टेक्स्ट की पूरी जानकारी दें। इसके अलावा मूवमेंट का भी पूरा ब्योरा दें, जैसे कि सिक्कों के गिरने की गति, रोशनी के चमकने का अंदाज या आतिशबाजी के चलने का तरीका। इसके बाद अपना प्रॉम्प्ट सेंड कर दें और एआई को एनिमेशन जनरेट करने दें। जब फाइल तैयार हो जाए, तो उसे डाउनलोड करके अपने फोन में सुरक्षित रख लें।
इन 5 खास प्रॉम्प्ट्स का करें इस्तेमाल
यदि आपको यह समझ नहीं आ रहा है कि शुरुआत कहां से की जाए, तो आप नीचे दिए गए पांच में से किसी भी प्रॉम्प्ट को सीधे कॉपी करके चैटजीपीटी में पेस्ट कर सकते हैं। यह आपको एक बेहतरीन जीआईएफ मैसेज तैयार करके दे देगा।
- पहला प्रॉम्प्ट: “धनतेरस के लिए एक शानदार त्योहार-थीम वाला एनिमेटेड GIF बनाएं, जिसमें सोने के सिक्के, टिमटिमाती लौ वाला पारंपरिक दीया और गेंदे के फूल शामिल हों. इसमें खूबसूरत सुनहरे फॉन्ट में ‘Happy Dhanteras’ लिखें. एनिमेशन को ट्रेडिशनल भारतीय त्योहारों वाले बैकग्राउंड के साथ इस तरह बनाएं कि वह लगातार और आसानी से रिपीट होता रहे.”
- दूसरा प्रॉम्प्ट: “दिवाली की शुभकामनाओं के लिए एक एनिमेटेड GIF बनाएं, जिसमें जगमगाते दीये, रंग-बिरंगी रंगोली, सजावटी लालटेन और बैकग्राउंड में आतिशबाजी दिखाई दे. इसमें खूबसूरत फॉन्ट में ‘Happy Diwali’ लिखें. GIF में टिमटिमाती रोशनी और चलती हुई आतिशबाजी शामिल करें. एनिमेशन ऐसा हो कि वह बिना किसी रुकावट के बार-बार चलता रहे.”
- तीसरा प्रॉम्प्ट: “धनतेरस की थीम पर एक एनिमेटेड GIF बनाएं, जिसमें सोने के सिक्के, सोने के आभूषण, सजावटी कलश और जगमगाते दीये शामिल हों. सुनहरी रोशनी के साथ पारंपरिक भारतीय त्योहारों वाला बैकग्राउंड इस्तेमाल करें. सजावटी सुनहरे फॉन्ट में ‘Shubh Dhanteras’ संदेश लिखें. इसमें हल्के चमकदार इफेक्ट्स और स्मूद एनिमेशन शामिल करें.”
- चौथा प्रॉम्प्ट: “एक रंगीन एनिमेटेड दिवाली GIF बनाएं, जिसमें रात के आसमान को रोशन करती आतिशबाजी, जगमगाते दीयों की कतारें, गेंदे के फूलों की सजावट और खूबसूरती से सजा हुआ भारतीय घर दिखाई दे. इसमें आकर्षक फॉन्ट में ‘Wishing you a Happy Diwali’ लिखें. आतिशबाजी को स्वाभाविक तरीके से चलता हुआ दिखाएं और एनिमेशन को इस तरह बनाएं कि वह बिना किसी रुकावट के बार-बार रिपीट हो.”
- पांचवां प्रॉम्प्ट: “एक पर्सनलाइज्ड एनिमेटेड त्योहारों की शुभकामनाओं वाला GIF बनाएं, जिसमें ‘Wishing you and your family a Happy Dhanteras and Diwali’ संदेश लिखा हो. इसमें पारंपरिक दीये, फूल, सुनहरे चमकदार कण, रंगोली और त्योहारों की रोशनी शामिल करें. भारतीय त्योहारों की गर्मजोशी और खूबसूरती को दर्शाने वाली थीम, आकर्षक टाइपोग्राफी और स्मूद लूपिंग एनिमेशन का इस्तेमाल करें.”
सोशल मीडिया पर शेयर करने का तरीका
जब चैटजीपीटी आपकी पसंद और जरूरत के मुताबिक एनिमेटेड GIF तैयार कर दे, तो डाउनलोड या एक्सपोर्ट के विकल्प पर क्लिक करके फाइल को अपनी फोन गैलरी में सेव कर लें। इसके बाद आप इसे अन्य सामान्य तस्वीरों और वीडियो की तरह ही वॉट्सऐप और इंस्टाग्राम पर अपने प्रियजनों के साथ शेयर कर सकते हैं।



















