वेनेजुएला में अमेरिकी हमले में ढेर हुआ कुख्यात गैंग 'ट्रेन डी अरागुआ' का सरगना, ट्रंप बोले- कहीं भी ढूंढ निकालेंगेअमेरिका
4 घंटे पहले· 0

वेनेजुएला में अमेरिकी हमले में ढेर हुआ कुख्यात गैंग 'ट्रेन डी अरागुआ' का सरगना, ट्रंप बोले- कहीं भी ढूंढ निकालेंगे

अमेरिकी साउदर्न कमांड ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के सीधे आदेश पर वेनेजुएला में कुख्यात अपराधी संगठन ट्रेन डी अरागुआ के सरगना नीनो ग्युरेरो को सैन्य हमले में मार गिराया।

अमेरिका ने एक बार फिर यह संदेश देने की कोशिश की है कि वह अपने दुश्मनों को दुनिया के किसी भी कोने में जाकर निशाना बना सकता है। ओसामा बिन लादेन के खात्मे के बाद अब राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने वेनेजुएला में एक और बड़े दुश्मन को मार गिराने का दावा किया है। अमेरिकी सेना ने वेनेजुएला के कुख्यात अपराधी संगठन ‘ट्रेन डी अरागुआ’ के सरगना नीनो ग्युरेरो को एक घातक सैन्य हमले में ढेर कर दिया।

ट्रंप के आदेश पर हुई कार्रवाई

ट्रंप के मुताबिक यह पूरी कार्रवाई उनके सीधे निर्देश पर अंजाम दी गई और इसे अमेरिकी साउदर्न कमांड ने अंजाम दिया। राष्ट्रपति ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Truth Social पर इस हमले से जुड़ा एक वीडियो भी साझा किया। इस वीडियो में एक इमारत की छत पर जबरदस्त धमाका होते दिखाई देता है, और देखते ही देखते कुछ सेकंड के भीतर पूरा इलाका धुएं और मलबे के गुबार में डूब जाता है।

ट्रंप ने अपने बयान में लिखा, ‘मेरे निर्देश पर अमेरिकी सादर्न कमांड ने दुनिया के सबसे खूंखार आतंकी संगठनों में से एक ट्रेन डी अरागुआ के कुख्यात नेता नीनो ग्युरेरो को खत्म करने के लिए तेज और घातक हमला किया।’

“At my direction, the United States Southern Command delivered a swift and lethal kinetic strike to successfully execute Niño Guerrero, the infamous leader of Tren De Aragua, one of the most bloodthirsty Terrorist Organizations on Planet Earth.” – President DONALD J. TRUMP

चुनावी वादे से जोड़ा हमला

राष्ट्रपति ने इस सैन्य कार्रवाई को अपने चुनावी वादे से जोड़ते हुए कहा कि उन्होंने अमेरिकी नागरिकों की जान लेने वाले अपराधियों को सजा दिलाने का जो वादा किया था, उसे अब पूरा किया जा रहा है। उन्होंने तीखे लहजे में कहा, ‘हम इन हत्यारों और ड्रग्स लॉर्ड्स को दुनिया में कहीं भी ढूंढ निकालेंगे और उन्हें जहन्नुम की गहराइयों तक पहुंचा देंगे।’

बाइडेन पर साधा निशाना

ट्रंप ने इसी बयान में पूर्व राष्ट्रपति जो बाइडेन पर भी जमकर हमला बोला। उनका आरोप था कि बाइडेन प्रशासन ने देश की दक्षिणी सीमा खोल दी थी, जिसका नतीजा यह हुआ कि लाखों अवैध अपराधी अमेरिका में दाखिल हो गए। ट्रंप का दावा है कि ट्रेन डी अरागुआ से जुड़े लोग अमेरिका में घुसकर हत्या, हिंसा और कई अन्य संगीन अपराधों को अंजाम देते रहे हैं।

किन हत्याओं का जिक्र कर रहे थे ट्रंप

अपने बयान को और धार देने के लिए ट्रंप ने दो नाम खासतौर पर गिनाए — 12 वर्षीय जोसेलिन नुंगारे और 22 वर्षीय लेकेन राइली। उनका कहना था कि इन दोनों की हत्या ने पूरे अमेरिका को हिलाकर रख दिया था। रिपोर्टों के अनुसार, 2024 में ह्यूस्टन की रहने वाली 12 साल की जोसेलिन नुंगारे की हत्या के मामले में वेनेजुएला से अवैध रूप से अमेरिका पहुंचे दो लोगों को गिरफ्तार किया गया था। वहीं जॉर्जिया की 22 वर्षीय नर्सिंग छात्रा लेकेन राइली की हत्या के मामले में भी एक ऐसे व्यक्ति पर आरोप लगा था, जिसके बारे में कहा गया कि वह अवैध तरीके से अमेरिका में दाखिल हुआ था।

वेनेजुएला के सहयोगियों के साथ मिलकर ऑपरेशन

ट्रंप ने यह भी दावा किया कि यह ऑपरेशन वेनेजुएला में मौजूद अमेरिका के सहयोगियों के साथ मिलकर अंजाम दिया गया। उन्होंने चेतावनी भरे अंदाज में कहा कि अब ट्रेन डी अरागुआ के आतंकियों के लिए न तो वेनेजुएला में और न ही दुनिया में कहीं और कोई सुरक्षित ठिकाना बचा है। गौरतलब है कि ट्रंप पहले ही ट्रेन डी अरागुआ को विदेशी आतंकी संगठन घोषित कर चुके हैं। उनका कहना है कि उनके प्रशासन ने अब तक हजारों अपराधियों को देश से बाहर खदेड़ा है और ड्रग कार्टेल्स के खिलाफ पूरी तरह जंग छेड़ रखी है।

ट्रेंडकिया रिवॉर्ड्स

खबरें पढ़ें, असली रिवॉर्ड कमाएँ

हर लेख पढ़ने पर पॉइंट्स — ₹10,000 तक के गिफ्ट रिडीम करें। शामिल होना फ्री है।

फ्री रजिस्टर करें और कमाना शुरू करें
250मोबाइल रिचार्ज
12,500 · ≈ 12,500 रीड्स
कमाना शुरू करें
500गिफ्ट वाउचर
25,000 · ≈ 25,000 रीड्स
कमाना शुरू करें
1,000गिफ्ट कार्ड
50,000 · ≈ 50,000 रीड्स
कमाना शुरू करें
2,000गिफ्ट कार्ड
1,00,000 · ≈ 1,00,000 रीड्स
कमाना शुरू करें
3,000शॉपिंग वाउचर
1,50,000 · ≈ 1,50,000 रीड्स
कमाना शुरू करें
5,000कैश / UPI
2,50,000 · ≈ 2,50,000 रीड्स
कमाना शुरू करें
प्रीमियम7,500कैश / UPI
3,75,000 · ≈ 3,75,000 रीड्स
कमाना शुरू करें
प्रीमियम10,000कैश / UPI
5,00,000 · ≈ 5,00,000 रीड्स
कमाना शुरू करें
प्रीमियम15,000मेगा कैश
7,50,000 · ≈ 7,50,000 रीड्स
कमाना शुरू करें

टिप्पणियाँ 0

अभी तक कोई टिप्पणी नहीं — पहली टिप्पणी आपकी हो!

नागरिक पत्रकारिता

नागरिक पत्रकार बनें

जनता की आवाज़

अपने आसपास की ख़बरें, तस्वीरें और वीडियो ट्रेंडकिआ के साथ साझा करें और अपनी आवाज़ देश तक पहुँचाएँ। हर नागरिक एक पत्रकार।

अभी जुड़ें
नागरिक पत्रकारनागरिक पत्रकार
नागरिक पत्रकार
नागरिक पत्रकार