इंस्टाग्राम लाइक्स बढ़ाने वाली प्रमुख सर्विसेज की तुलना: जानें सुरक्षा, एल्गोरिदम और 5 मुख्य प्लेटफॉर्म्स के फीचर्ससंयुक्त अरब अमीरात जाने वाले मुसाफिरों के लिए जरूरी सूचना, यात्रा से पहले अनिवार्य रूप से लें पर्याप्त स्वास्थ्य बीमापश्चिमी यूरोप के उपद्रव से भारत के एक्सपोर्टर्स पस्त, क्रिसमस ऑर्डर में 30 से 40 फीसदी की भारी गिरावटयूएसएआईडी में कागजी कार्रवाई के बिना ही फैसले लेते रहे जेरेमी लेविन, एचआर रिकॉर्ड में नहीं था नामघरेलू हवाई यात्रियों की तादाद में 6.49 फीसदी गिरावट, स्पाइसजेट की 20.29 प्रतिशत उड़ानें रद्दभारत में क्यों उठती रही है अमेरिकी राष्ट्रपति प्रणाली अपनाने की मांग और क्या था इंदिरा गांधी से आडवाणी तक का रुखकांग्रेस की 1 नवंबर की दिल्ली रैली पर बढ़ा विवाद, सुप्रीम कोर्ट में भी ईसी के हलफनामे से गरमाई राजनीतिसोशल मीडिया पोस्ट से नाराजगी पैदा होना अपराध नहीं, बॉम्बे हाईकोर्ट ने इंजीनियरिंग छात्रा के खिलाफ एफआईआर की रद्दरामलीला मैदान रैली से पहले 30 अक्टूबर को दिल्ली पहुंचे विपक्ष के सांसद, मुख्य निर्वाचन आयुक्त पर कार्रवाई की तैयारीतिरुमला परिसर में रील बनाने और फिल्मी गानों पर थिरकने वालों के खिलाफ एफआईआर, टीटीडी ने कर्मचारियों को भी हटाया
धर्मेंद्र-रेखा की 1979 की वो फिल्म 'कर्तव्य', जिसके सुपरहिट गाने और जोड़ी ने जीता दिलबॉलीवुड
13 जून 2026, 2:08 am (137 दिन पहले)· 1

धर्मेंद्र-रेखा की 1979 की वो फिल्म 'कर्तव्य', जिसके सुपरहिट गाने और जोड़ी ने जीता दिल

1979 में रिलीज हुई एक्शन ड्रामा 'कर्तव्य' में धर्मेंद्र और रेखा की जोड़ी और लक्ष्मीकांत-प्यारेलाल का सुपरहिट संगीत खूब पसंद किया गया था।

बॉलीवुड की मशहूर अदाकारा रेखा का जिक्र छिड़ते ही महानायक अमिताभ बच्चन का नाम अपने आप जुबां पर आ जाता है। सिल्वर स्क्रीन पर अमिताभ बच्चन और रेखा की जोड़ी बेहद लोकप्रिय रही और दोनों ने कई सुपरहिट फिल्मों में साथ काम किया। यह सिलसिला ‘दो अनजाने’ (1976) से शुरू होकर ‘मुकद्दर का सिकंदर’ से गुजरते हुए ‘सिलसिला’ तक चलता रहा। इसी दौर में रेखा ने जीतेंद्र और धर्मेंद्र के साथ भी कई यादगार फिल्में दीं। जीतेंद्र के साथ उनकी जोड़ी को भी दर्शकों ने खूब सराहा। 70 और 80 के दशक में रेखा ने धर्मेंद्र के साथ भी काम किया और इनमें से दो फिल्में खास तौर पर यादगार बनीं। ऐसी ही एक फिल्म 1979 में ‘कर्तव्य’ के नाम से पर्दे पर आई थी।

रिलीज और निर्माण

‘कर्तव्य’ 11 मई 1979 को सिनेमाघरों में पहुंची थी। यह एक एक्शन ड्रामा फिल्म थी, जिसका निर्देशन मोहन सहगल ने किया था। फिल्म का संगीत लक्ष्मीकांत-प्यारेलाल ने तैयार किया था, जो जबरदस्त हिट साबित हुआ। गीत वर्मा मलिक और कैफी अजर ने लिखे थे।

ये भी पढ़ें

स्टारकास्ट

‘कर्तव्य’ में रेखा और धर्मेंद्र के साथ-साथ विनोद मेहरा, निरूपा रॉय, अरुणा ईरानी, रंजीत, उत्पल दत्त और सुरेश ओबेरॉय अहम किरदारों में नजर आए। यह फिल्म 1973 में बनी एक कन्नड़ फिल्म का रीमेक थी।

गाने जो मशहूर हुए

फिल्म में कुल पांच गाने थे। ‘चंदा मामा से प्यारा मेरे मामा’ गाने के दो अलग-अलग वर्जन रखे गए थे। फिल्म का सबसे लोकप्रिय गीत ‘छैला बाबू तो कैसा दिलदार निकला, चोर समझी थी मैं थानेदार निकला’ रहा, जिसे लता मंगेशकर ने अपनी आवाज दी थी।

लता मंगेशकर का एक और सबसे यादगार गीत ‘दूरी ना रहे कोई, आज इतने करीब आओ, मैं तुम में समा जाऊं, तुम मुझमें समा जाओ’ था। इस गाने को रेखा और धर्मेंद्र पर बेहद सेंसुअल अंदाज में फिल्माया गया था।

पहले जीतेंद्र को मिला था रोल

शुरुआत में इस फिल्म के लिए जीतेंद्र को चुना गया था, लेकिन किरदार में निगेटिव शेड था। जीतेंद्र अपनी हीरो वाली छवि बरकरार रखना चाहते थे, इसलिए उन्होंने फिल्म छोड़ दी। उनकी जगह फिर विनोद मेहरा को साइन किया गया। फिल्म एक्शन से भरी हुई थी और जंगल के कई सीन रोमांच से भर देने वाले थे। यह उन गिनी-चुनी फिल्मों में से एक है, जिसमें विनोद मेहरा ने निगेटिव भूमिका निभाई।

किसका काम कैसा रहा

धर्मेंद्र पूरी फिल्म में छाए रहे। रेखा, अरुणा ईरानी और रंजीत का अभिनय बेहद उम्दा रहा। विनोद मेहरा ने भी अपना किरदार बखूबी निभाया। हालांकि उत्पल दत्त विलेन के रोल में फिट नहीं बैठे। फिल्म का बजट 2 करोड़ था, जबकि इसका कलेक्शन 2.75 रहा। बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म औसत साबित हुई।

संपादकीय नीति सुधार नीति

टिप्पणियाँ 0

अभी तक कोई टिप्पणी नहीं — पहली टिप्पणी आपकी हो!

नागरिक पत्रकारिता

TrendKia पत्रकार बनें

जनता की आवाज़

अपने आसपास की ख़बरें, तस्वीरें और वीडियो ट्रेंडकिआ के साथ साझा करें और अपनी आवाज़ देश तक पहुँचाएँ। हर नागरिक एक पत्रकार।

अभी जुड़ें
CH 01 लाइव
TrendKia TV ON AIR
Chamar no WhatsApp