देशभर में आज के समय में पारंपरिक नौकरियों की तुलना में खुद का कारोबार शुरू करने का रुझान तेजी से बढ़ रहा है। कई लोग अपनी नौकरी छोड़कर अपना काम शुरू कर रहे हैं, जबकि युवा पढ़ाई पूरी करने के बाद रोजगार की तलाश में रहते हैं। अगर आप भी दूसरों के यहां काम करने की बजाय खुद का मालिक बनना चाहते हैं और दूसरों को रोजगार देना चाहते हैं, तो मखाना का व्यवसाय आपके लिए एक शानदार अवसर साबित हो सकता है। सही योजना और पूंजी के साथ इस काम को बेहद आसानी से शुरू किया जा सकता है।
जब से मखाना को वैश्विक स्तर पर एक नई पहचान मिली है, तब से किसानों और कारोबारियों का रुझान इसकी खेती और व्यापार की तरफ काफी अधिक हो गया है। यह एक ऐसा कारोबार है जो कम समय में बंपर मुनाफा देने की क्षमता रखता है। यदि आप भी किसी बेहतरीन बिजनेस आइडिया की तलाश में हैं और खुद का वेंचर शुरू करने का मन बना चुके हैं, तो मखाना का व्यापार आपके लिए मुनाफे का सौदा साबित हो सकता है।
कैसे शुरू करें मखाना का कारोबार
इस काम की शुरुआत कैसे की जाए और इसके लिए न्यूनतम कितनी पूंजी की आवश्यकता होती है, इन सभी बातों की जानकारी पूर्णिया के चहक इंटरनेशनल फूड मखाना के अनुभवी कारोबारी और युवा उद्यमी मनीष कुशवाहा से समझी जा सकती है। मनीष कुशवाहा के अनुसार, मौजूदा समय में मखाना का व्यापार करना काफी सुलभ हो गया है और इसे मुख्य रूप से दो अलग-अलग तरीकों से आगे बढ़ाया जा सकता है।
खेती और उत्पादन का पहला तरीका
व्यापार शुरू करने का पहला तरीका यह है कि आपको सबसे पहले मखाना के खेतों, बाजार में इसकी वास्तविक कीमत और इसके उत्पादन के तमाम तरीकों की गहरी समझ होनी चाहिए। इसके बाद आप खुद मखाना की खेती कर सकते हैं और फसल का उत्पादन कर सकते हैं। फसल तैयार होने के बाद इसे प्रोसेस करके बाजार में ऊंचे दामों पर बेचा जा सकता है, जिससे अच्छा रिटर्न मिलता है।
स्टॉक होल्डर के रूप में काम करने का दूसरा विकल्प
कारोबार को आगे बढ़ाने का दूसरा तरीका यह है कि आप एक स्टॉक होल्डर के तौर पर काम करें। बाजार में मखाना की घटती-ब बढ़ती कीमतों और इसकी मांग को बारीकी से देखते हुए आप मखाना के लावा की भारी मात्रा में खरीदारी कर सकते हैं। इसके बाद जब बाजार में इसकी कीमतें बढ़ जाएं, तब आप इसे बेचकर मोटा मुनाफा कमा सकते हैं।
जरूरी जगह और शुरुआती पूंजी
इस कारोबार को धरातल पर उतारने के लिए कम से कम 500 sqft जगह की आवश्यकता होती है। इसके अलावा आप न्यूनतम 5 लाख पूंजी के साथ इस बिजनेस की शुरुआत कर सकते हैं। इस व्यापार से जुड़ी किसी भी तरह की विशेष और विस्तृत जानकारी हासिल करने के लिए आप उनके मखाना प्लांट पर जाकर सीधे संपर्क कर सकते हैं और कामकाज की बारीकियों को समझ सकते हैं।



















