गर्मी के मौसम में किसी पार्टी या खास फंक्शन में जाना हो तो महिलाओं के सामने अक्सर एक ही उलझन रहती है, लुक शानदार दिखे लेकिन गर्मी परेशान भी न करे। ऐसे में भागलपुर में तैयार होने वाले कपड़े एक बेहतरीन विकल्प साबित होते हैं, जो स्टाइल के साथ-साथ आराम की गारंटी भी देते हैं।
डिजाइनर साड़ी पहनने का शौक तो हर महिला को होता है, लेकिन उसके साथ कंफर्ट भी उतना ही जरूरी माना जाता है। यही वजह है कि भागलपुर का कपड़ा खास पसंद किया जाता है, क्योंकि यह पहनने में आरामदायक होने के साथ-साथ बेहतरीन लुक भी देता है। कपड़ों के मामले में भागलपुर की पहचान पूरे देश में है।
भागलपुर क्यों है सिल्क के लिए मशहूर
खासकर सिल्क के लिए इस जगह की अलग पहचान बनी हुई है। यहां तैयार होने वाले कपड़े काफी मुलायम होते हैं, जिन्हें पहनने पर गर्मी का एहसास काफी कम हो जाता है। यही खासियत भागलपुर को बाकी जगहों से अलग बनाती है।
यहां मिलने वाले फैब्रिक के प्रकार
यहां से तसर सिल्क, मलबेरी सिल्क, कटान सिल्क और मटका सिल्क जैसे फैब्रिक खरीदे जा सकते हैं। अगर बजट कम रखना हो तो कॉटन, लिनेन और लिनेन कॉटन जैसे कपड़ों के विकल्प भी यहां मौजूद हैं, जो जेब पर हल्के पड़ते हैं।
साड़ी और कुर्ते में कौन सा डिजाइन चुनें
तसर सिल्क की साड़ी, मलबेरी सिल्क की साड़ी और कटान सिल्क की साड़ी के साथ-साथ कुर्ते भी यहां आसानी से मिल जाते हैं। तसर फैब्रिक में कटवर्क डिजाइन खास पसंद किया जाता है, वहीं मलबेरी सिल्क पर बनी कांजीवरम डिजाइन की साड़ियां पहनने वाले को किसी हीरोइन से कम नहीं दिखने देतीं। इसका कुर्ता भी ठंडक के साथ-साथ शानदार लुक देने की गारंटी देता है।
गर्मी में ठंडक की खास वजह
ये कपड़े गर्मी में भी ठंडक का एहसास इसलिए दिलाते हैं, क्योंकि इनमें इस्तेमाल होने वाले सभी धागे प्राकृतिक होते हैं। प्राकृतिक धागों की यही खूबी इन कपड़ों को गर्मी के मौसम के लिए एकदम उपयुक्त बनाती है।
धागा तैयार करने से लेकर बुनाई तक का प्रोसेस
इस कपड़े को तैयार करने से पहले पहले इसका धागा बनाया जाता है। इसके लिए सबसे पहले रेशम के कीड़ों से धागे तैयार किए जाते हैं, और उसके बाद इन्हीं धागों से कपड़े की बुनाई की जाती है।
पसीना सोखने की क्षमता क्यों ज्यादा
धागे में किसी तरह की मिलावट न होने के कारण इस फैब्रिक में पसीना सोखने की क्षमता काफी ज्यादा होती है। खासकर तसर सिल्क और मलबेरी सिल्क की साड़ी या कुर्ता पहनने पर यह पसीने को सोख लेता है और उसके बाद पहनने वाले को ठंडक का एहसास दिलाता है।











