डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रूथ सोशल पर एक पोस्ट साझा करते हुए एलन मस्क की जमकर तारीफ की है। उन्होंने बच्चों के भविष्य को बेहतर बनाने के उद्देश्य से स्पेसएक्स स्टॉक दिए जाने की सराहना की है।
एलन मस्क के योगदान पर क्या बोले डोनाल्ड ट्रंप
ट्रूथ सोशल पर साझा किए गए संदेश में डोनाल्ड ट्रंप ने लिखा कि हमारे लीजेंड्री मित्र एलन मस्क का बहुत-बहुत धन्यवाद, जिन्होंने ट्रंप अकाउंट्स के माध्यम से लाखों अमेरिकी बच्चों को स्पेसएक्स स्टॉक देने में अपनी अद्भुत उदारता दिखाई है।
ट्रंप अकाउंट्स और अमेरिकी बच्चों का भविष्य
डोनाल्ड ट्रंप ने अपने संदेश में आगे कहा कि जब हमने ट्रंप अकाउंट्स की शुरुआत की थी, तब यही परिकल्पना की गई थी। इसके जरिए निजी क्षेत्र और एलन मस्क जैसे दिग्गजों को एक साथ लाकर हमारे सबसे महत्वपूर्ण और अमूल्य संसाधन यानी बच्चों के भविष्य में निवेश किया जा रहा है।
अमेरिकी ड्रीम को साकार करने का प्रयास
इस पहल का मुख्य उद्देश्य हर अमेरिकी बच्चे को अमेरिकी ड्रीम का हिस्सा बनाना है। इस योजना के तहत निजी क्षेत्र के सहयोग से बच्चों के लिए आर्थिक आधार मजबूत करने की दिशा में काम किया जा रहा है।





























